
बॉयफ्रेंड ने खिलाया ऐसा चिकन, जीवन भर नहीं भूल पाएगी गर्लफ्रेंड!
AajTak
प्रपोज करने के तरीके कई बार बेहद अलग होते हैं, एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को जिस अंदाज में प्रपोज किया, वह बेहद रोमांटिक था.
प्रपोज करने के तरीके कई बार एकदम अलग होते हैं और ऐसी कहानी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती है. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के रहने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन आरोन चेन की कहानी भी ऐसी ही है.
उन्होंने अलहदा अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड एस्थर शिम को प्रपोज किया. आरोन की उम्र 26 साल है. आरोन ने खास अंदाज में गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. उन्होंने अपनी अनूठी प्रपोजल की कहानी इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
दरअसल, आरोन ने McDonald's Chicken McNuggets के अंदर बॉक्स में एक अंगूठी रखी थी. जो शख्स की गर्लफ्रेंड के लिए सरप्राइज था.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस अनूठे प्रपोजल का फोटो भी शेयर किया है. वहीं शिम ने भी 20 अप्रैल को सगाई के बाद फोटो शेयर किया, जिसका कैप्शन था, 'मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की हूं.'
आरोन ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है, जिसमें McDonald's Chicken McNuggets के अंदर बॉक्स में अंगूठी रखी हुई दिखाई दे रही है.
अनूठे अंदाज में प्रपोज करने वाले आरोन चेन ने ABC comedy series Fisk में जॉर्ज का रोल निभाया था. इस स्टैंडअप कॉमेडियन ने 2017 मेल्बर्न इंटरनेशन कॉमेडी फेस्टिवल में बेस्ट न्यूकमर का अवॉर्ड जीता था. ये अवॉर्ड उन्हें The Infinite Faces of Chenny Baby के लिए मिला था.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











