
बॉयफ्रेंड को 74 और पति को 104 कॉल...महिला ने अपने आशिक का कराया बड़ी प्लानिंग से मर्डर
AajTak
Crime News: मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि एक ही दिन में प्रीति से 74 बार बात हुई थी. पुलिस ने महिला के नंबर की भी कॉल डिटेल निकाली तो खुलासा हुआ कि उसी दिन उसने अपने पति से भी 104 बार कॉल पर बात की थी.
UP News: सम्भल जिले में एक हफ्ते पहले हुई बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में चौंकाने वाला पर्दाफाश हुआ है. पुलिस पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि गिरफ्तार की गई महिला के साथ मृतक युवक के पिछले डेढ़ साल से अवैध संबंध थे. इसकी भनक जब पति को लगी तो विरोध के बावजूद भी युवक ने महिला के साथ अवैध संबंध खत्म नहीं किए. पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी या पति में से किसी एक को चुनने का ऑफर दिया तो महिला ने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश रच डाली. साजिशकर्ता महिला ने पूरी प्लानिंग के अनुसार युवक को बहाने से बुलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया.
दरअसल, गुन्नौर कोतवाली इलाके के अकबरपुर गांव निवासी युवक की 23 अप्रैल को कैलादेवी थाना इलाके के ठाठी गांव में बाइक से जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की जानकारी मिलने पर एसपी, एएसपी, सीओ सहित फॉरेंसिक टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो जंगल में खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की.
इसी बीच कैला देवी थाना पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के नंबर की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि एक ही दिन में ठाठी गांव की निवासी महिला प्रीति से 74 बार एक ही नंबर पर उसकी बात हुई थी. पुलिस ने महिला के नंबर की भी कॉल डिटेल निकाली तो खुलासा हुआ कि महिला की भी उसी दिन अपने पति घलेंद्र के साथ 104 बार कॉल पर बात हुई थी.
पुलिस इसी एंगल पर जांच करते हुए आगे बढ़ी तो कैला देवी थाना पुलिस हत्या की साजिशकर्ता महिला प्रीति तक पहुंच गई. जहां साजिशकर्ता आरोपी महिला प्रीति, उसके पति घलेंद्र और साथी युवक पप्पू को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की गई. पुलिस हिरासत में महिला ने संजय की हत्या का पूरा पर्दाफाश कर डाला.
पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि डेढ़ साल पहले आरोपी महिला प्रीति के अपने ससुराल में रहने के दौरान ही गांव के ही निवासी युवक संजय के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था. जिसके बाद से महिला और संजय का कई बार मिलना जुलना भी रहता था. लेकिन इसी बीच एक बार प्रीति के पति घलेंद्र ने उसको प्रेमी युवक संजय के साथ मोबाइल पर बातचीत करते हुए रंगे हाथों पकड़ा तो महिला के पति ने इसका विरोध किया. लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बंद नहीं हुआ.
महिला के पति घलेंद्र को प्रीति और संजय के बीच अवैध संबंध होने की जानकारी मिली, तो घलेंद्र अपनी पत्नी प्रीति को एक साल पहले मायके में छोड़ आया था. जिसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी. काफी समय बीत जाने के बाद भी महिला और उसके पति के संबंध ठीक नहीं हुए, पति घलेंद्र ने मायके में पहुंचकर पत्नी प्रीति से बातचीत कर प्रेमी या उसमें से किसी एक को चुनने और तलाक देने का ऑफर दिया. लेकिन महिला अपने पति को तलाक देने के लिए तैयार नहीं हुई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







