
'बॉयकॉट बांग्लादेश...', दिल्ली के होलसेल ऑटो पार्ट्स मार्केट में हर दुकान पर लगे पैम्फलेट
AajTak
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में स्थित ऑटो पार्ट्स के थोक व्यापारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की वजह से पड़ोसी देश के साथ व्यापार का बहिष्कार करने का ऐलान किया है.
पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों का मामला सुर्खियों में है. इस बीच दिल्ली के कुछ व्यापारियों ने बांग्लादेश को बहिष्कार करने का आह्वान किया है. कश्मीरी गेट स्थित ऑटो पार्ट्स के थोक व्यापारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की वजह से पड़ोसी देश के साथ व्यापार का बहिष्कार करने का ऐलान किया है.
एजेंसी के मुताबिक, ऑटोमोटिव पार्ट्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विनय नारंग ने कहा, "बांग्लादेश में हिंदुओं पर हाल ही में हुए हमलों के खिलाफ कश्मीरी गेट ऑटो पार्ट्स मार्केट ने फैसला पड़ोसी देश के साथ बिजनेस नहीं करने का फैसला किया है."
विनय नारंग ने कहा कि "वहां (बांग्लादेश) पर हिंदुओं के साथ अत्याचार हुआ, हमारी मंदिरों को नष्ट किया गया और कई हिंदू भाइयों को जान से मार दिया गया. यह गलत था, हमारे बाजार ने बांग्लादेश के साथ बिजनेस ठप करने का फैसला लिया है."
उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश एक विकासशील देश है. 15 जनवरी तक कार पार्ट्स का एक्सपोर्ट रोकने का फैसला ट्रांसपोर्टेशन पर असर डाल सकता है. करीब 2000 दुकानों ने बांग्लादेश को एक्सपोर्ट करना बंद कर दिया है.
बांग्लादेश की भारत से मांग
यूनुस सरकार में विदेश मंत्रालय के सलाहकार डॉ तौहीद हुसैन ने 23 दिसंबर को राजनयिक नोट भेजते हुए एक मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकार लीगल प्रोसेस के लिए हसीना का प्रत्यर्पण चाहती है. दरअसल, मौजूदा सरकार का आरोप है कि हसीना के दफ्तर में कई लोगों पर हिंसा हुई, यहां तक कि प्रदर्शनकारियों को भी नुकसान पहुंचाया गया. हसीना और उनके लोगों के खिलाफ 60 से ज्यादा शिकायतों में नरसंहार भी शामिल है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









