
बॉडी बैग में पैककर भेज रहे थे अंतिम संस्कार के लिए, तभी 'जाग उठा' शख्स!
AajTak
वीडियो में एक आदमी को यह कहते हुए सुना जा सकता है- 'आप (कर्मचारी) यहां आइए और देखिए कि क्या यह मरा है? यह अभी भी सांस ले रहा है. क्या आपने नहीं देखा था कि वह हिल रहा है?'
अंतिम संस्कार के लिए ले जाई जा रही 'बॉडी' अचानक जिंदा हो गई. दरअसल, जिस शख्स को मुर्दा समझकर श्मशान घाट ले जाया जा रहा था, हकीकत में वो जिंदा ही था. जैसे ही नर्सिंग स्टाफ ने ये देखा उनके हाथ-पैर फूल गए.
ये मामला चीन के शहर शंघाई के Putuo जिले का बताया जा रहा है. इस घटना की कई तस्वीरें और वीडियोज वहां के सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, Putuo जिला प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
दरअसल, Putuo स्थित एक अस्पताल के कर्मचारियों ने इलाज कराने आए एक बुजुर्ग शख्स को मृत समझकर उसे बॉडी बैग में पैक कर दिया. फिर बॉडी बैग को शव वाहन में रखकर श्मशान घाट की ओर रवाना कर दिया. लेकिन इस बीच जब कुछ लोगों ने बॉडी बैग खोला तो उनके होश उड़ गए.
शख्स जिंदा था, उसकी सांसे चल रही थीं
बॉडी बैग में जिस शख्स को रखा गया था वो जिंदा था. उसकी सांसे चल रही थीं. ये देखकर वहां मौजूद लोगों में से एक को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है- 'आप (कर्मचारी) यहां आइए और देखिए कि क्या यह मरा है? यह अभी भी सांस ले रहा है. क्या आपने नहीं देखा था कि वह हिल रहा है?'
जिसके बाद शख्स को फिर से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई. इस घटना को लेकर नर्सिंग होम के माफीनामा जारी करने के बाद स्थानीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. ये घटना 1 मई (रविवार) की बताई जा रही है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











