
बॉटल, फोन और गोलियों के खोल... वो सुराग जिसकी मदद से CEO के हत्यारे को ढूंढ रही अमेरिकी पुलिस
AajTak
मैनहट्टन की व्यस्त सड़कों पर UnitedHealthcare के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की हत्या ने सबको हिला दिया है. एक नकाबपोश हमलावर ने उन्हें गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. जांचकर्ता सुरागों को जोड़ते हुए हमलावर की तलाश में जुटे हैं. अधूरी उंगलियों के निशान, सीक्रेट मैसेज वाले गोली के खोल, और सीसीटीवी फुटेज, सभी इस सुलझने वाले मामले का अहम हिस्सा हैं.
अमेरिका के मैनहट्टन की सड़कों पर पुलिस की गाड़ियों की आवाज और लोगों की फुसफुसाहट के बीच UnitedHealthcare के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की हत्या से एक सनसनी फैल गई है. बुधवार को भीड़-भाड़ वाली सड़क पर गोली मारकर की गई इस हत्या को पुलिस ने "टार्गेट किलिंग" करार दिया है. 50 वर्षीय थॉम्पसन की मौत ने पूरी न्यूयॉर्क सिटी को झकझोर कर रख दिया है.
घटना स्थल पर 9 मिलीमीटर के खोके मिले हैं जिस पर "डिनाई," "डिफेंड," और "डिपोस" जैसे शब्द मार्कर से लिखे गए थे. ये शब्द स्वास्थ्य बीमा दावे से जुड़े विवादित पद्तियां और योजनाओं की आलोचना के लिए लिखे गए बताए जा रहे हैं. इससे सवाल उठता है कि क्या थॉम्पसन की भूमिका के कारण स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कठिनाइयों का बदला लिया गया?
यह भी पढ़ें: अमेरिका के नार्थ कैलिफोर्निया में 7.0 की तीव्रता वाला भूकंप, पहले सुनामी की चेतावनी जारी, फिर किया रद्द
बोतल और प्रोटीन रैपर से मिले फिंगरप्रिंट्स
जांचकर्ताओं ने अहम सुराग ढूंढे हैं, जैसे कि अपराध स्थल के पास से मिली पानी की बोतल और प्रोटीन बार का रैपर. हालांकि, बोतल से लिए गए उंगली के निशान अधूरा था, लेकिन हो सकता है कि इससे डीएनए का पता चल सके.
नकली ड्राइविंग लाइसेंस से किया था एंट्री

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












