
बैग में रखे ये किस डिवाइस में लगी आग? बर्लिन एयरपोर्ट पर मच गई अफरा-तफरी, Video
AajTak
बर्लिन एयरपोर्ट पर एक काले बैग में अचानक आग लगने की घटना ने यात्रियों और स्टाफ को हड़बड़ाहट में डाल दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. ये घटना एयरपोर्ट के एक टर्मिनल पर हुई, जहां एक बैग आग की लपटों में घिरा नजर आया, जबकि उसके पास रखे अन्य सामान सुरक्षित थे
बर्लिन एयरपोर्ट पर एक काले बैग में अचानक आग लगने की घटना ने यात्रियों और स्टाफ को हड़बड़ाहट में डाल दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. ये घटना एयरपोर्ट के एक टर्मिनल पर हुई, जहां एक बैग आग की लपटों में घिरा नजर आया, जबकि उसके पास रखे अन्य सामान सुरक्षित थे. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने वाले उपकरण से स्थिति को काबू में किया. यह पूरी घटना एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कैद हो गई.
आग लगने के दौरान एक महिला जल्दी भागने की कोशिश में फिसल गई, लेकिन वह गंभीर चोट से बच गई। वहीं, बैग के मालिक को हल्की जलन हुई, और कोई अन्य व्यक्ति इस घटना में घायल नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो एक यात्री ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'POV: बर्लिन एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लिए तैयार हो रहा था, और अचानक किसी के बैग में आग लग गई. शुक्र है, ये घटना फ्लाइट के दौरान नहीं हुई.'
देखें वायरल वीडियो
घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और उनकी बैटरियों से जुड़े खतरों पर चर्चा की.एक यूजर ने लिखा, 'यही वजह है कि एयरलाइंस आपसे पूछती हैं कि क्या आपके बैग में कोई लिथियम बैटरी है. लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते. एक ने लिखा, 'अगर ऐसा फ्लाइट में होता तो क्या होता? यही कारण है कि विमानन नियमों का पालन करना जरूरी है.'
लिथियम-आयन बैटरियों का खतरा लिथियम-आयन बैटरियां, जो लैपटॉप, मोबाइल और पावर बैंक जैसे डिवाइस में होती हैं, ओवरहीटिंग या शॉर्ट-सर्किट के कारण आग पकड़ सकती हैं. इसीलिए इन बैटरियों को चेक-इन लगेज में रखने पर रोक है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












