
बैक स्कूप या स्पैरो शॉट...बल्लेबाज ने लगाया ऐसा शॉट, कन्फ्यूज़ हुए फैंस
AajTak
ये वीडियो क्रिकेट फैंस का दिमाग घुमा रहा है और लोग शॉट को अलग-अलग नाम देने में लगे हैं. कुछ लोगों ने इसे स्पैरो शॉट का नाम दिया, किसी ने बैक स्कूप बताया और कोई इसे बिहाइंड द फ्लिक बता रहा है.
सचिन तेंदुलकर की स्ट्रेट ड्राइव, रिकी पोंटिंग का पुल, एमएस धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट...अगर आप क्रिकेट फैन हैं तो इन शॉट्स को ज़रूर जानते होंगे और इनके फैन भी होंगे. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल है, जिसमें बल्लेबाज एक शॉट खेल रहा है और लोग उसका नाम सोचने में लगे गए हैं. What a remarkable shot! What would you name it? 🤭 pic.twitter.com/vCJNQXeWmm

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












