
'बैक-डोर पॉलिटिक्स' पर सिद्धारमैया के बेटे का बड़ा बयान! बोले- नेपाल की तरह होगा विरोध
AajTak
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि कोई भी नेता ‘पीछे के दरवाजे’ से सत्ता में नहीं आना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो जनता विद्रोह करेगी, जैसे नेपाल में हुआ था.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के बेटे डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया ने देश में सत्ता में आने के तरीके को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जो कोई भी इस देश में सत्ता में है, उसे यह महसूस करना चाहिए कि किसी को भी 'पीछे के दरवाजे' से राजनीति के जरिए सत्ता में नहीं आना चाहिए.
डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया ने जोर देकर कहा, "अगर आप पीछे के दरवाजे से सत्ता में आते हैं, तो लोग विद्रोह करेंगे."
उन्होंने नेपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि लोग सड़कों पर उतरेंगे, ठीक वैसे ही जैसे नेपाल में और उन्हें खदेड़कर पीटेंगे. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होने से बचना है, तो 'वोट चोरी' के खिलाफ यह हस्ताक्षर अभियान सफल होना चाहिए.
पीछे के दरवाजे की राजनीति पर चेतावनी
सीएम सिद्धारमैया के बेटे और एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया ने सत्ताधारी लोगों को साफ संदेश दिया है. उनका मानना है कि सत्ता के लिए 'बैक-डोर पॉलिटिक्स' का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उन्होंने सत्ता के लिए अनुचित या अलोकतांत्रिक तरीकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है.
यतींद्र ने कहा कि अगर कोई पीछे के दरवाजे से सत्ता में आता है, तो जनता विद्रोह करेगी. उन्होंने नेपाल की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि लोग सड़कों पर आकर विरोध जताएंगे और ऐसे नेताओं को खदेड़ेंगे. उनका यह बयान राजनीतिक हलचल पैदा कर सकता है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







