
बैकलेस शॉर्ट ड्रेस पहनकर Rajiv Adatia संग डिनर करने पहुंचीं Neha Bhasin, गाया रोमांटिक गाना- बाहों के दरमियां...
AajTak
राजीव संग डिनर आउटिंग पर नेहा भसीन ने उनके साथ मिलकर कई रोमांटिक गाने भी गाए. नेहा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी आउटिंग के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं. वीडियो में नेहा राजीव संग रोमांटिक गाने- बाहों के दरमियां दो प्यार मिल रहे हैं....और पहला नशा..पहला खुमार...गाने गाती हुई नजर आ रही हैं.
बिग बॉस 15 में बेस्ट फ्रेंड्स बने नेहा भसीन और राजीव अदातिया अपनी फ्रेंडशिप के हर मोमेंट को खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं. नेहा और राजीव एक दूसरे संग बेहद खास बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है. अब एक बार फिर राजीव और नेहा एक दूसरे संग डिनर आउटिंग एन्जॉय करते हुए नजर आए. वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले राजीव और नेहा को मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. दोनों ने ब्लैक कलर के आउफिट में ट्विनिंग की.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











