
'बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं', यूपी में BJP कार्यकर्ताओं को सीएम योगी ने दिया 'पावर बूस्टर'
AajTak
सीएम योगी ने आम चुनाव के परिणामों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि जितना वोट परसेंट 2014, 2017 और 2022 बीजेपी के पक्ष में था... 2024 में भी बीजेपी उतना वोट पाने में सफल रही है. दरअसल, लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले थे, 80 सीटों वाले राज्य में बीजेपी के खाते में सिर्फ 33 सीटें आई थी.
लोकसभा चुनाव के बाद लखनऊ में बीजेपी की पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हुआ. इस दौरान सीएम योगी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हालिया लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014, 201, 2019 और 2022 में विपक्ष को हराया था. सीएम योगी ने आम चुनाव के परिणामों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि जितना वोट परसेंट 2014, 2017 और 2022 बीजेपी के पक्ष में था... 2024 में भी बीजेपी उतना वोट पाने में सफल रही है. दरअसल, लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले थे, 80 सीटों वाले राज्य में बीजेपी के खाते में सिर्फ 33 सीटें आई थी.
अति आत्मविश्वास से कई बार चोट लगती है: सीएम योगी कार्यकारिणी की बैठक में सीएम योगी ने कहा कि जहां हम अति आत्मविश्वास में रहते हैं, लगता है कि जीत ही रहे हैं, वहां कई बार चोट पहुंच जाती है. जिसकी वजह से विपक्ष उछलकूद कर रहा है. उन्होंने कहा कि हमने 500 वर्षों का इंतजार खत्म किया है. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ डबल इंजन की सरकार ने सपना साकार किया है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं को किसी भी स्थिति में बैकफुट में आने की जरूरत नहीं है.
यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का जिक्र
यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बीजेपी सभी 10 सीटों पर उपचुनाव जीतेगी. लेकिन इसके लिए हर कार्यकर्ताओं को आज से ही जुटना प़ड़ेगा. इसे अभियान मानकर जुटना होगा. हम लोग इसी का आह्वान करने के लिए आए हैं. सीएम योगी ने कहा कि हमें जीत का सिलसिला बरकरार रखना है. इसे आगे बढ़ना होगा. बता दें कि 10 जुलाई को 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इसमें INDIA ब्लॉक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जबकि बीजेपी को नुकसान हुआ है. 13 में से 10 सीटें इंडिया ब्लॉक के खाते में आई हैं, जबकि बीजेपी ने सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत हासिल की है. उपचुनाव में मिली सफलता से INDIA ब्लॉक के हौसले बुलंद हैं.
'2027 के चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटना होगा'
उपचुनावों के साथ ही सीएम योगी ने यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमें जीत का सिलसिला 2027 में भी जारी रखना होगा, इसके लिए आज से संकल्प लेना होगा. जिले में बीजेपी का महापौर भी है, जिला पंचायत अध्यक्ष भी है, ब्लॉक प्रमुख भी है, चेयरमैन और पार्षद भी है. अगर यहां कोई खरोंच भी आती है तो इसका सीधा असर वहां (विधानसभा चुनाव) में पड़ेगा. इसलिए ब्लॉक प्रमुख हो या चेयरमैन, महापौर हो या जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक हो या विधान परिषद के सदस्य, लोकसभा के सांसद हों या राज्यसभा के सांसद... सभी को संगठन के साथ बेहतरीन तालमेल बनाकर काम करना होगा. संगठन जिसे तय करे उसके साथ खड़ा होकर कमल के फूल को विजयी बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










