
बैंक मैनेजर ने देखी 'Money Heist', फिर अपनी ब्रांच से साफ कर दिए 34 करोड़ रुपये
AajTak
मुंबई से सटे डोंबिवली से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. दरअसल एक बैंक मैनेजर ने कुछ दिनों पहले 'मनी हाईस्ट' वेब सीरीज देखी और फिर चोरी को अंजाम दे दिया.
दुनियाभर में मशहूर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'मनी हाईस्ट' को देखकर एक बैंक कैश मैनेजर ने अपने ही बैंक की तिजोरी में हाथ साफ कर लिया. मैनेजर ने बैंक तिजोरी से 34 करोड़ रुपये की रॉबरी कर ली. कुछ महीने पहले डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के तिजोरी से 34 करोड़ रुपये की रॉबरी का मामला सामने आया था. अब पुलिस इस मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने में सफल हो गई है.
वेब सीरीज देखकर दिमाग में आया शैतानी आइडिया
आईसीआईसीआई बैक डोंबिवली के एमआईडीसी के रिहायशी इलाके में स्थित है. आरोपी अल्ताफ शेख इस बैंक में कैश कस्टोडियन मैनेजर के पद पर कार्यरत था. उसने जल्दी अमीर बनने के लिए बैंक की तिजोरी लूटने की योजना एक साल पहले बनाई और जिसके लिए उसने 'मनी हाईस्ट' वेब सीरीज देखी. वेब सीरीज देखने के बाद उसने मास्टर प्लान बनाया और बैंक की तिजोरी से पैसे कैसे लूटे जाते हैं इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया. वह कैश कस्टोडियन मैनेजर था, इसलिए उसे बैंक के बारे में सब कुछ पता था.
चोरी से पहले ऐसे बनाई योजना
एक दिन उसने बैंक के तिजोरी कक्ष के बगल में AC मरम्मत का काम करते हुए देखा और वह यहां से योजना बनाने लगा. उसने पहले सुरक्षा व्यवस्था में खामियों का अध्ययन किया और फिर रॉबरी के लिए आवश्यक सामग्री एकत्र की. उसने 9 जुलाई को छुट्टी के दिन बैंक के अलार्म को बिगाड़ दिया, सभी कैमरों की हार्ड डिस्क को निकाल कर तिजोरी से 34 करोड़ रुपये लूट लिए. उसने पैसे AC डक्ट की छेद के माध्यम से बैंक इमारत के पीछे बंधे एक तिरपाल पर फेंक दिए.
दोस्तों को किया चोरी में शामिल

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









