
बैंक में गिरी महिला की 50 साल पुरानी डायमंड रिंग, फिर आई मैनेजर की कॉल
AajTak
रामपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां एक महिला का खाता और लॉकर भी है. उन्होंने लॉकर से कुछ ज्वेलरी निकाली थी. इसी दौरान 50 साल पुरानी हीरे की अंगूठी लॉकर रूम में गिर गई. मगर, इस बारे में उनको पता भी नहीं चला. शाम को जब बैंक मैनेजर वहां गए तो कर्मचारी ने बताया कि एक अंगूठी मिली है. इसके बाद जितने भी कस्टम आए थे, सभी को कॉल करके बुलाया गया.
यूपी के रामपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां बैंक लॉकर ऑपरेट करते समय एक महिला की 50 साल पुरानी हीरे की अंगूठी गिर गई थी. मगर, उसके इस बारे में पता भी नहीं चला. वो घर भी चली गई. इसके बाद बैंक मैनेजर ने कॉल की और कहा कि आपका कोई सामान गिर गया हो तो लॉकर चेक कर लीजिए. इस पर वो अगले दिन बैंक पहुंची और देखा कि उसकी अंगूठी गायब थी.
दरअसल, रामपुर में एसबीआई एडीबी ब्रांच है. यहां सीनियर सिटीजन महिला अलका जैन का खाता और लॉकर भी है. उन्होंने गुरुवार को लॉकर से कुछ ज्वेलरी निकाली थी. इसी दौरान 50 साल पुरानी हीरे की अंगूठी लॉकर रूम में गिर गई. मगर, इस बारे में उनको पता भी नहीं चला. अंगूठी के बारे में एसबीआई के ब्रांच मैनेजर विचित्र मिश्रा ने उन्हें बताया. इसके बाद महिला ने उस अंगूठी की पहचान बताई.
'कर्मचारी ने बताया कि एक अंगूठी मिली है'
ब्रांच मैनेजर विचित्र मिश्रा ने बताया कि लॉकर रूम में किसी भी कस्टमर के आने-जाने के बाद हमें वहां चेकिंग करनी होती है. ये देखना होता कि कोई सामान रह तो नहीं गया. शाम को जब हम वहां गए तो कर्मचारी ने बताया कि एक अंगूठी मिली है. इसके बाद जितने भी कस्टम आए थे हमने रजिस्टर देखकर सभी को बुलाया. हालांकि, किसी को ये नहीं बताया कि क्या चीज है.
'अलका जैन ने कहा, अंगूठी नहीं मिल रही'
हमने बस इतना कहा कि कुछ पड़ा मिला है. हीरे का है या सोने का, आप अपना सामान चेक कर लीजिए. अगर कोई चीज गुम हुई है तो बताइए. तीन लोगों ने कहा कि उनका कोई भी आइटम नहीं गिरा है. इसके बाद अलका जैन ने कहा कि उनकी हीरे के अंगूठी नहीं मिल रही है. इसके बाद उनको अंगूठी वापस कर दी गई. इसकी कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये होगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









