
बैंक पहुंचा चोर, बातों में उलझाकर काउंटर से चुराया चेक, फिर खाते से उड़ा दिए 2 लाख
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक शातिर चोरी ने बैंक के काउंटर से चेक चुराकर 2 लाख रुपये चुरा लिए. फिलहाल शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और चोर की तलाश शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, यहां पर एक शातिर चोर ने बैंक काउंटर से चेक चुरा लिया. फिर धोखाखड़ी करके 2 लाख रुपये निकाल लिए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने नागपुर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के काउंटर से कथित तौर पर चेक चुराया और धोखाधड़ी करके 2 लाख रुपये निकाल लिए. यह घटना 4 जनवरी को हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एसबीआई की शारदा चौक शाखा में हुई.
यह भी पढ़ें: Haryana: चरखी दादरी में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, मां-बेटे ने डंडे से जेई को पीटा
शाखा प्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई. एक अधिकारी ने बताया कि खाताधारक शुभम पाटिल अपनी मां के खाते पर जारी 2 लाख रुपये का चेक जमा करने के लिए एसबीआई शाखा गया था, जो उसी क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में है.
अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति काउंटर पर आया और पाटिल को बातों में उलझाकर चेक चुरा लिया, जिसका इस्तेमाल उसने पाटिल की मां के खाते से 2 लाख रुपये निकालने में किया. पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.
हालांकि, अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस और बैंक अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












