
बैंक अकाउंट में 41 रुपये और दिल्ली के 5 स्टार होटल में 15 दिन रुकी महिला, बिल मांगने पर दिखा देती थी UPI पेमेंट का स्क्रीनशॉट
AajTak
दिल्ली एयरोसिटी के फाइव स्टार होटल में एक महिला 30 दिसंबर से ही रुकी थी. करीब 15 दिनों में उसने होटल में खूब मौज-मस्ती की. होटल में रुकने और खाने का कुल बिल करीब साढ़े तीन लाख रुपये आया, लेकिन महिला ने होटल कर्मचारियों को यूपीआई पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखा दिया. जब स्टाफ को शक हुआ तो महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
एक महिला के बैंक अकाउंट में सिर्फ 41 रुपये थे और वो फाइव स्टार होटल में 15 दिन रुकी रही... चौंक गए ना... दरअसल महिला से जब होटल स्टाफ पेमेंट करने के लिए कहता तो वो यूपीआई पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखा देती और जब उसे लगा कि वो फंस जाएगी तो उसने भागने का ट्राई किया, लेकिन पकड़ी गई. उसके 15 दिनों तक होटल में ठहरने और खाने का कुल बिल करीब साढ़े तीन लाख रुपये बना है.
दिल्ली एयरोसिटी के फाइव स्टार होटल में एक महिला 30 दिसंबर से ही रुकी थी. करीब 15 दिनों में उसने होटल में खूब मौज-मस्ती की. होटल में ही न्यू ईयर मनाया. स्पा की, जमकर खाया-पीया. उसके रुकने और खाने का कुल बिल करीब साढ़े तीन लाख रुपये आया, लेकिन महिला ने होटल कर्मचारियों को यूपीआई पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखा दिया.
होटल के कर्मचारियों को जब महिला पर शक हुआ तो उन्होंने होटल के बैंक अकाउंट की जांच की, जिसमें पता लगा कि महिला ने जो यूपीआई पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाया है, ऐसी कोई पेमेंट उनके खाते में नहीं आई है. महिला को जब लगा कि वह पकड़ी जाएगी तो 13 जनवरी को होटल छोड़कर जाने लगी. बता दें कि महिला 30 दिसंबर को होटल में रुकने आई थी और 13 जनवरी तक रुकी रही.
होटल स्टाफ ने महिला को लॉबी में रोक लिया तो उसने जमकर हंगामा भी किया. इसके बाद होटल स्टाफ की तरफ से पुलिस को बुलाया गया. शिकायत दी गई और फिर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. महिला को पुलिस ने बाउंड डाउन कर लिया.
सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान महिला कभी खुद को डॉक्टर, कभी वकील तो कभी बताती कि वह न्यूयॉर्क सिटी में रहती है. लेकिन पुलिस को जांच के दौरान पता लगा कि महिला आंध्र प्रदेश की रहने वाली है और जब पुलिस ने उसके अकाउंट की जांच की तो उसमें सिर्फ 41 रुपये मिले. अब दिल्ली पुलिस आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ संपर्क में है ताकि यह पता लग सके की दरअसल यह महिला करती क्या है और रहती कहां है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









