
बेहोश कौवे को पुलिसकर्मी ने सीपीआर देकर दी नई जिंदगी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
AajTak
सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जहां एक पुलिसकर्मी कौवे को सीपीआर देकर उसकी जान बचा रहा है.ये कहानी सामने आई है दक्षिण भारत से, जहां बिजली का झटका लगने के बाद एक कौवे की जान खतरे में थी.
सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जहां एक पुलिसकर्मी कौवे को सीपीआर देकर उसकी जान बचा रहा है.
ये कहानी सामने आई है दक्षिण भारत से, जहां बिजली का झटका लगने के बाद एक कौवे की जान खतरे में थी, लेकिन फायरकर्मी की सूझबूझ से वह फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार हो गया. लोगों ने पुलिसवाले की कौवे की जान बचाने की कोशिश की तारीफ हो रही है. साथ ही इस फायरकर्मी को सम्मानित करने की मांग भी की जा रही है.
दरअसल, तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक कौआ उड़ते हुए ट्रांसफार्मर पर बैठ गया, जिससे उसे तेज बिजली का झटका लगा और वह बेहोश हो गया. इस संकट को देखकर फायरकर्मी वी वेल्लादुराई ने उसे सीपीआर देकर नई जिंदगी दी. वायरल वीडियो में फायर अधिकारी कौआ को अपने मुंह से सीपीआर देकर उसकी जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो के पहले हिस्से में, फायरकर्मी कौवे की छाती पर दबाव डालते हैं, जिसके बाद कौआ हल्का-सा हिलने लगता है. इसके बाद, उसे बचाने के लिए फायरकर्मी उसकी चोंच में हवा भरते हैं, जिससे कौवा होश में आता है और फड़फड़ाने लगता है.
देखें वीडियो.
जब एक बंदर को सीपीआर देकर पुलिसवाले ने बचाई जान

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











