
बेहद निराश...धक्का... जेलेंस्की को रास नहीं आई मोदी-पुतिन मुलाकात की तस्वीर
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया का सबसे खूंखार अपराधी बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता (पीएम नरेंद्र मोदी) को रूसी राष्ट्रपति को गले लगाते देखना एक बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए एक विनाशकारी झटका है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम मोदी की मुलाकात पर 'भारी निराशा' जताया है और इसे शांति प्रयासों के लिए 'बड़ा झटका' करार दिया है. पीएम मोदी ने सोमवार को मॉस्को के नोवो-ओगारियोवो में रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास 'क्रेमलिन' में व्लादिमीर पुतिन के साथ एक अनौपचारिक बैठक की. फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस की उनकी यह पहली यात्रा थी.
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पिछले महीने इटली में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को ऐसे दिन मॉस्को में दुनिया के सबसे बड़े खूंखार अपराधी को गले लगाते देखना एक बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए एक विनाशकारी झटका है.' रूसी राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने क्रेमलिन में मुलाकात के दौरान गले लगकर एक दूसरे का अभिवादन किया था. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखी.
Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy tweets "In Ukraine today, 37 people were killed and 170 were injured, as a result of Russia's brutal missile strike... It is a huge disappointment and a devastating blow to peace efforts to see the leader of the world's largest democracy… pic.twitter.com/FJqiNT134O
व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के साथ चाय पर चर्चा की, दोनों ने इस दौरान एक-दूसरे की तारीफ की. फिर पुतिन ने पीएम मोदी को गोल्फ कार्ट में बैठाकर क्रेमलिन का भ्रमण करवाया. उन्होंने खुद गोल्फ कार्ट ड्राइव कर रहे थे. बता दें कि रूस ने सोमवार को कीव पर एक मिसाइल दागी, जो बच्चों के एक अस्पताल पर जा गिरी. इस हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए. दूसरी ओर, पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से कहा कि यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है, क्योंकि युद्ध के मैदान में समस्या का समाधान नहीं खोजा जा सकता.
इस बीच पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता से पहले, अमेरिका ने भारत से रूस को यह स्पष्ट संदेश देने का आह्वान किया कि यूक्रेन संघर्ष के किसी भी समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर और यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार के मिसाइल हमलों के बाद एक बयान में कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है कि दुनिया को अब इस बारे में चुप नहीं रहना चाहिए और हर किसी को देखना चाहिए कि रूस क्या है और क्या कर रहा है.'

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








