
बेहद खूबसूरत दिखीं दुल्हन महरीन, IAS अतहर आमिर की शादी समारोह की PHOTOS
AajTak
IAS अतहर आमिर खान और डॉक्टर महरीन काजी की शादी श्रीनगर में हो रही है. उनकी सगाई इसी साल जुलाई में हुई थी. वेडिंग वेन्यू को दुल्हन की तरह सजाया गया है. सोशल मीडिया पर महरीन काजी की फोटोज वायरल हो रही हैं. IAS अतहर के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया गया है.
IAS अतहर आमिर खान अपनी मंगेतर डॉक्टर महरीन काजी संग शादी रचाने जा रहे हैं. श्रीनगर में होने वाली इस शादी समारोह के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दुल्हन महरीन की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. कपल की इसी साल जुलाई में सगाई हुई थी.
अतहर और महरीन काजी की शादी में फोटोग्राफी जुनैद रशीद करेंगे. जुनैद श्रीनगर स्थित LEVEL UP STUDIO के मालिक हैं. जुनैद ने 'Aajtak.in' से बातचीत में बताया कि 30 सितंबर को मेहंदी की रस्म हुई और आज (1 अक्टूबर) शादी हो रही है. वेडिंग वेन्यू को दुल्हन की तरह सजाया गया है.
जुनैद ने कहा कि IAS अतहर व डॉक्टर महरीन की शादी श्रीनगर में हो रही है, जिसे उनकी टीम शूट कर रही है. LEVEL UP STUDIO ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से महरीन काजी की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं.
तस्वीरों में दिख रहा है कि दुल्हन महरीन काजी ने हल्दी रंग का डेकोरेटिव लहंगा पहना हुआ है. लहंगे के साथ महरीन ने सिल्वर और ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी है. जिसमें नेकलेस टीका और ईयररिंग शामिल हैं. उन्होंने मेहंदी से हाथ में उर्दू में अतहर लिखवाया हुआ है.
जानिए IAS अतहर की दुल्हनियां को

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












