
बेहद खास होगा चीफ जस्टिस सूर्यकांत का शपथ ग्रहण, 6 देशों के जज होंगे शामिल
AajTak
जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को देश के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में शपथ लेने वाले हैं. इस आयोजन में 6 देशों के जज शामिल होंगे. भारत में किसी CJI का ऐसा शपथ ग्रहण पहली बार होने जा रहा है.
भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य CJI बीआर गवई 23 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे और 24 नवंबर को जस्टिस सूर्यकांत भारत के नए CJI के रूप में शपथ लेंगे. वे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेने वाले हैं.
जस्टिस सूर्यकांत का यह शपथ ग्रहण बेहद खास और हटकर होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस आयोजन में 6 देशों के चीफ जस्टिस शामिल होने वाले हैं. भारत में किसी CJI का ऐसा शपथ ग्रहण पहली बार होने जा रहा है.
निमंत्रण पत्र हुए तैयार
इस आयोजन को लेकर राष्ट्रपति भवन में निमंत्रण पत्र तैयार हो गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार होगा जब किसी न्यायाधीश के शपथ ग्रहण में इस तरह का भव्य नजारा देखने को मिलेगा. इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, केन्या, मॉरिशस, नेपाल, मलेशिया और श्रीलंका के चीफ जस्टिस के साथ-साथ सुप्रीम के जज अपने परिवार के साथ इस आयोजन में शामिल होंगे.
ये दिग्गज चेहरे होंगे शामिल
> भूटान के मुख्य जस्टिस ल्योंपो नॉर्बू शेरिंग

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










