
बेसबॉल बैट से वार, कोयले से जलाई लाश और नाले में फेंका... दिल दहला देगी लुधियाना में NRI महिला के कत्ल की कहानी
AajTak
लुधियाना में 69 वर्षीय NRI महिला रुपिंदर कौर पंधेर की हत्या ने सबको हिला दिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उनके मंगेतर चरनजीत सिंह ग्रेवाल और टाइपिस्ट सुखजीत सिंह ने मिलकर प्रॉपर्टी और पैसों के लालच में कत्ल की साजिश रची. पढ़ें पूरी कहानी.
Ludhiana NRI Woman Murder Case: पंजाब के लुधियाना में घटित एक सनसनीखेज वारदात ने हर किसी को हिला दिया. अमेरिका के सिएटल से आईं 69 वर्षीय एनआरआई महिला रुपिंदर कौर पंधेर की रहस्यमय तरीके से गुमशुदगी की खबर सामने आई. लेकिन जब पुलिस ने जांच की, तो उनका कंकाल बना शव घुंगराना गांव के एक नाले से बरामद हुआ. धीरे-धीरे कत्ल की यह गुत्थी खुली और सामने आया कि रुपिंदर का कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि उनके अपने मंगेतर ने करवाया था.
रुपिंदर की मुलाकात इंग्लैंड में रहने वाले 67 वर्षीय चरनजीत सिंह ग्रेवाल से मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर हुई थी. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शादी की बातें भी होने लगीं. रुपिंदर अक्सर भारत आती थीं और लुधियाना में चरनजीत के परिचित सुखजीत सिंह के घर में रहती थीं. लेकिन वक्त गुजरने के साथ शादी का सपना टूट गया और यह रिश्ता कत्ल की साजिश में बदल गया.
पुलिस के मुताबिक, चरनजीत ने रुपिंदर से शादी से इनकार कर दिया. रुपिंदर की संपत्ति और पैसों पर कब्जे की नीयत से उसने उन्हें रास्ते से हटाने का फैसला किया. इसके लिए उसने लुधियाना कोर्ट परिसर में टाइपिस्ट का काम करने वाले सुखजीत सिंह को चुना, जो उसका पुराना परिचित था. यहीं से इस खौफनाक कत्ल की कहानी शुरू होती है.
12 जुलाई की रात, सुखजीत ने रुपिंदर को अपने घर बुलाया. वहां पहले से ही कत्ल की साजिश तैयार थी. उसने बेसबॉल बैट से रुपिंदर पर वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद सबसे बड़ी चुनौती थी – सबूत मिटाने और लाश को ठिकाने लगाने की. इसके लिए सुखजीत ने एक शैतानी प्लान बनाया.
सुखजीत ने रुपिंदर के शव को कोयले पर जलाया, ताकि पहचान मिटाई जा सके. इसके बाद उसने जले हुए शव को चार बोरों में भरकर घुंगराना गांव के नाले में फेंक दिया. सबूत मिटाने के लिए रुपिंदर का iPhone भी तोड़ दिया गया और नाले में ही फेंका गया. यह कत्ल कितनी बेरहमी से किया गया था, यह देखकर पुलिस टीम भी सन्न रह गई.
हत्या के पीछे सिर्फ व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं, बल्कि लालच भी छिपा था. पुलिस जांच में सामने आया कि रुपिंदर पहले ही चरनजीत और सुखजीत को 30 से 35 लाख रुपये ट्रांसफर कर चुकी थीं. वहीं, ग्रेवाल ने सुखजीत को हत्या के बदले 50 लाख रुपये और विदेश में मदद का वादा किया था. लालच में आकर सुखजीत ने कत्ल को अंजाम दिया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








