
बेल पर रिहा हुए पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी, शॉल-मालाओं से हुआ स्वागत
AajTak
बेंगलुरु में गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपियों की रिहाई ने गंभीर विवाद पैदा कर दिया है. हैरानी की बात ये है कि लंकेश के आरोपियों का शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश आरोपियों के महिमामंडन ने भारतीय समाज में एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लंकेश हत्याकांड के कुछ आरोपियों की रिहाई ने शहर में गहरा विवाद पैदा कर दिया. इनमें प्रमुख तौर पर पारसुराम वाघमोर और मनोहर यादव को लेकर विवाद है, जिनका शनिवार को कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया.
विवादों के केंद्र में यह स्वागत समारोह न सिर्फ न्याज का हिस्सा बना, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. हिंदुत्ववादी संगठनों ने आरोपियों को शॉल और माला पहनाई. इनके अलावा धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया. वहीं कालीकादेवी मंदिर में पूजा के अलावा शिवाजी महाराज की मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित की गई.
यह भी पढ़ें: गौरी लंकेश हत्याकांड: आरोपी की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को भेजा नोटिस
लंकेश हत्याकांड में आठ को मिली जमानत
गौरतलब है कि, बेंगलुरु की सेशंस कोर्ट ने हाल ही में गौरी लंकेश हत्याकांड में शामिल आठ आरोपियों को जमानत दी है. इस साल सितंबर में, कर्नाटक हाईकोर्ट ने चार अन्य आरोपियों को भी जमानत दे दी थी. इसके बाद 9 अक्टूबर को सेशंस कोर्ट ने बेल पर राहत दी थी, जिसके तुरंत बाद 11 अक्टूबर को वे जेल से रिहा कर दिए गए.
गौरी लंकेश भारतीय पत्रकारिता की एक प्रमुख आवाज थीं. उनकी हत्या पर देशभर में उबाल मचा था. वे कट्टर हिन्दुत्व विचारधारा की कड़ी आलोचक थीं. उनकी हत्या 5 सितंबर 2017 को उनके घर के बाहर कर दी गई थी. यह मामला लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बना हुआ है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









