
बेलारूस के राष्ट्रपति ने कर दिया Putin का वॉर मैप लीक! Ukraine पर हमले का ये है प्लान
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दोस्त और बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको सुरक्षा परिषद को रूस के यूक्रेन पर हमले के रास्ते के बारे में प्रजेंटेशन दे रहे थे. इसी दौरान उन्होंने उन स्थानों की भी जानकारी दे दी, जहां आने वाले दिनों में रूस बमबारी कर सकता है.
यूक्रेन पर हमले के बाद अब रूस का अगला कदम क्या होगा? पूरी दुनिया यही सोच रही है लेकिन बेलारूस के तानाशाह राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने गलती से रूस का ऐक्शन प्लान लीक कर दिया है. यूक्रेन के बाद रूस अब यूरोपीय देश मोल्दोवा पर हमला कर सकता है. दरअसल एक वीडियो आया है, जिसमें लुकाशेंको सुरक्षा परिषद के साथ बैटल मैप के जरिए पुतिन की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने उन स्थानों की भी जानकारी दे दी, जहां आने वाले दिनों में रूस बमबारी कर सकता है. बेलारूस के नेता लुकाशेंको पिछले कई वर्षों से रूस की मदद से सत्ता में बने हुए हैं और पुतिन के करीबी दोस्त हैं. लुकाशेंको ने यूक्रेन पर हमले के लिए रूसी सेना को अपनी जमीन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












