
'बेरोजगारी और भर्तियों में घोटाले बड़े मुद्दे, BJP को चुनाव में याद आते हैं किसान,' बोले जयंत चौधरी
AajTak
मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. यहां 5 दिसंबर को वोटिंग है. आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी इस सीट पर डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर रहे हैं. हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए खतौली आएंगे या नहीं, ये स्पष्ट नहीं है. मुजफ्फरनगर चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह की कर्मभूमि रहा है.
यूपी की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. यहां आरएलडी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है. सपा की सहयोगी आरएलडी से मदन भैया उम्मीदवार हैं. उनके प्रचार में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने पूरी ताकत लगा रखी है. आजतक ने जयंत चौधरी से बातचीत की है और उनसे चुनाव को लेकर आरएलडी की रणनीति के बारे में चर्चा की. जयंत ने बीजेपी पर किसानों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया.
सवाल- खतौली में चुनाव और चुनावी मुद्दे क्या हैं?
जवाब- मैं यह नहीं कहूंगा कि ये चुनाव मेरे कंप्लेन पर आया है, जो कानून का उल्लंघन हुआ जो गंभीर आरोप उन पर भी साबित हुए- कोर्ट ने सजा सुनाई, उसके बाद तो चुनाव होना ही था. जो नियम है सबके लिए एक है. यह कुछ सही है कि कुछ देर हो रही थी कार्यवाही में. विधानसभा से जवाब आया, उसके बाद कार्रवाई हुई.
सवाल- क्या इस उपचुनाव में जयंत चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर है?
जवाब- प्रतिष्ठा मेरी नहीं, हम सब की है. सरकार ने किसान के लिए अभी तक गन्ने का रेट निर्धारित नहीं किया. जबकि 15 दिन से मिल चालू हैं. इससे बड़ा अन्याय और क्या है. और भी मुद्दे हैं- बेरोजगारी है. शिक्षक भर्ती में आपने देखा कितना बड़ा घोटाला है. अगर कोई भी भर्ती होती है, उसमें घोटाला सामने आता है. ये बहुत बड़ा इशू है. सरकार अग्निवीर योजना लाई, उसका विरोध नौजवानों ने खुद किया. नौजवानों ने सोचा कि अब नौकरी करना है. भले 4 साल की मिले. योजना पूरी तरह से खल रही है.
सवाल- डोर टू डोर कैंपेन और micro कैंपेन पर क्या कहेंगे?

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











