
बेबी बंप नहीं, पीरियड्स भी रेगुलर... अचानक उठा पेट दर्द और महिला ने बाथरूम में दे दिया बच्चे को जन्म!
AajTak
34 साल की महिला ने बताया कि अगस्त में एक बार पीरियड्स मिस हुए थे. उस वक्त प्रेग्नेंसी टेस्ट किया था, लेकिन रिजल्ट नेगेटिव आया था. ऐसे में पूरी तरह श्योर हो गई कि प्रेग्नेंट नहीं हूं. कुछ दिनों बाद पीरियड्स भी नियमित हो गए.
एक महिला को अचानक पेट में दर्द उठा. भागते हुए वह बाथरूम पहुंची. यहां उसने बच्चे को जन्म दे दिया. खुद महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की है. उसका कहना है कि उसे पता ही नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है. बेबी बंप भी नहीं था और हर महीने पीरियड्स हो रहे थे.
34 साल की इस महिला का नाम मार्ला मैकएंटायर है. वो जॉर्जिया की रहने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया. इसमें मार्ला ने दावा किया कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में उन्हें अचानक पेट दर्द शुरू हो गया. लगा कि एसीडिटी की वजह से पेट में मरोड़ हो रही होगी. लेकिन वो गलत निकलीं.
क्योंकि जैसे ही मार्ला भागकर बाथरूम पहुंचीं, वहां उनकी डिलीवरी हो गई. यह देखकर वो हैरान रह गईं. उन्हें इस घटना पर भरोसा नहीं हो रहा था. उन्होंने कहा- बाथरूम में बच्चे का जन्म हुआ. मैनें तुरंत उसे गले से लगाया. वह 160 पाउंड का था. बिल्कुल सामान्य और स्वस्थ.
प्रेग्नेंसी टेस्ट में नेगेटिव निकला था रिजल्ट
NYT की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्ला ने बताया कि अगस्त में एक बार उनके पीरियड्स मिस हुए थे. तब प्रेग्नेंसी टेस्ट किया था, लेकिन रिजल्ट नेगेटिव आया. ऐसे में मार्ला पूरी तरह श्योर हो गईं कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं. कुछ दिनों बाद पीरियड्स भी नियमित हो गए.
मार्ला कहती हैं कि मैं बिल्कुल निश्चिंत थीं. बेबी बंप नहीं था. बच्चे की किक भी कभी महसूस नहीं की. हां, जनवरी में एक बार पेट में दर्द उठा था. लेकिन तब जांच में दर्द की वजह कब्ज बताई गई थी. डॉक्टर भी प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं लगा सके. लेकिन फरवरी के आखिर में जब पेट दर्द उठा और बाथरूम गई तो डिलीवरी हो गई. जबकि, 18 साल की उम्र से बर्थ कंट्रोल की दवा ले रही थी.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











