
बेटे पर प्यार लुटाती नजर आईं मां Tina Ambani, शेयर की Anmol Ambani की शादी की अनदेखी Photos
AajTak
टीना ने बेटे के वेडिंग डे से सिलसिलेवार कुछ तस्वीरें साझा की हैं. पहली तस्वीर में वे बेटे के गाल पर हाथ दिए उनके माथे को चूमती नजर आईं तो दूसरी में वे बेटे के साथ दीपक जलाती नजर आ रही हैं. यह तस्वीर शादी से पहले के रस्मों को दिखाती हैं.
अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी को कृशा शाह के साथ सात फेरे लिए हैं. शादी के बाद सोशल मीडिया पर नई बहू के साथस अंबानी परिवार की कुछ तस्वीरें देखने को मिली थीं. अब अनमोल की मां टीना ने बेटे के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में टीना अपने आंखों के तारे पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











