
बेटे ने 70 साल के पिता की फावड़े से काटकर ले ली जान, ऐसे हुआ मर्डर का खुलासा
AajTak
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय मनराखन ध्रुव की हत्या ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. मन्नाडोल क्षेत्र में बुजुर्ग अपने ही घर में मृत पाए गए. पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके बेटे नीतू ध्रुव को हिरासत में लिया है. प्रारंभिक जांच में मानसिक अस्थिरता, नशे की लत और पारिवारिक विवाद जैसे एंगल सामने आए हैं. मामले की गहन जांच जारी है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार को मन्नाडोल क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. 70 वर्षीय बुजुर्ग मनराखन ध्रुव की उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या के आरोप में बुजुर्ग के बेटे नीतू ध्रुव को हिरासत में लिया है. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मन्नाडोल क्षेत्र में एक युवक को संदिग्ध हालत में इधर-उधर घूमते देखा. युवक का व्यवहार सामान्य नहीं लग रहा था, जिस पर लोगों ने तुरंत सिरगिट्टी पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दिए गए जवाबों ने पुलिस को उसके घर तक पहुंचाया. जब पुलिस टीम उसके निवास पर पहुंची तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था. घर में 70 वर्षीय मनराखन ध्रुव मृत अवस्था में पड़े मिले. उन्हें फावड़े से काटकर उनकी हत्या की गई थी.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नीतू ध्रुव लंबे समय से असामान्य व्यवहार कर रहा था. परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार घर में अक्सर तनाव का माहौल रहता था. बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी भी हो सकता है. हालांकि, इस बिंदु पर पुलिस आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रही है. हत्या के पीछे मानसिक अस्थिरता, नशे की लत या पारिवारिक विवाद- इन सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है.
घटना के बाद पूरे मन्नाडोल और आसपास के इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक बेटा अपने ही पिता की जान ले सकता है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पूरी तस्वीर सामने आएगी. इस पूरे मामले को लेकर बिलासपुर पुलिस सतर्क है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







