
'बेटे ने नादानी में स्कॉर्पियो की चाबी ली', दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले आरोपी के पिता बोले
AajTak
दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार की मौत के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने गहरा दुख जताते हुए माफी मांगी और कहा कि बेटे ने नादानी में स्कॉर्पियो की चाबी ली. हादसे में बाइक सवार साहिल धनैशरा की मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक घायल हुआ. नाबालिग के पास लाइसेंस नहीं था. उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने ऑब्जर्वेशन होम भेजा और बाद में परीक्षा के लिए राहत दी. पीड़ित की मां ने तेज रफ्तार और स्टंट का आरोप लगाया.
दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के आरोपी नाबालिग के पिता ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा, 'यह बहुत बड़ी गलती थी, मैं बहुत-बहुत माफी चाहता हूं.' उन्होंने कहा कि उनका परिवार सदमे में है और बेटे की हरकत से बेहद शर्मिंदा है. उन्होंने Aaj Tak से कहा, 'मुझे बहुत शर्म आ रही है.'
घटना के समय पिता गोरखपुर में थे पिता ने बताया कि हादसे के समय वह काम से गोरखपुर में थे. उनका कहना है कि 'बेटे ने नादानी में कार की चाबी ले ली होगी.' उन्होंने कहा, 'अगर मैं दिल्ली में होता तो शायद यह घटना नहीं होती. उसकी मां घर पर थीं, उसने नादानी में गलत व्यवहार किया. जब मैं घर पर रहता हूं तो सख्त माहौल रखता हूं.'
उन्होंने यह भी कहा कि उनका बेटा मौके से भागा नहीं और घायलों की मदद की. पत्नी से घटना की जानकारी मिलने पर, शहर से बाहर होने के बावजूद, उन्होंने परिवार को घायल को अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी.
गाड़ी पर पहले से थे चालान SUV पर पहले से कई चालान होने के दावे पर पिता ने कहा कि उनका कमर्शियल बिजनेस है और गाड़ी आमतौर पर ड्राइवर चलाते हैं.
पीड़ित की मां से मांगी माफी नाबालिग के पिता ने मृतक साहिल धनैशरा की मां इन्ना माकन से भी माफी मांगी. उन्होंने कहा कि अब कुछ बदल नहीं सकता, लेकिन वह उनके दर्द को समझते हैं और जीवनभर उनसे माफी मांगते रहेंगे.
कैसे हुआ हादसा? यह हादसा इसी महीने लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. नाबालिग अपने पिता की स्कॉर्पियो चला रहा था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. दिल्ली पुलिस के अनुसार, SUV ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी टैक्सी से जा टकराई. बाइक सवार साहिल धनैशरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक अजीत सिंह को अस्पताल ले जाया गया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







