
बेटे को पकड़ने गई पुलिस पर बाप ने चलाई गोली, आरोपी फरार और पिता हुए गिरफ्तार
AajTak
एक मामले में वांछित आरोपी को जब पकड़ने पुलिस उसके घर पहुंची तो पिता ने बेटे को बचाने के लिए पुलिस पर गोली चला दी. आरोपी इसका फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया. वहीं फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि गनीमत रही की उसकी चलाई गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी.
केरल के कन्नूर में बेटे को गिरफ्तार करने पुलिस घर पहुंची तो पिता ने पुलिस पर गोली चला दी. दरअसल कन्नूर में पुलिस एक शख्स को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी के पिता ने बेटे को बचाने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन किसी की जान जा सकती थी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई जब वालापट्टनम थाने से जुड़े पुलिसकर्मियों की एक टीम रोशन को गिरफ्तार करने के लिए चिरक्कल स्थित उसके घर गई थी.
रोशन तमिलनाडु के एक निवासी पर हमले से संबंधित मामले में वांछित था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब हमारी टीम घर पहुंची, तो उसके पिता बाबू थॉमस ने अचानक पुलिस टीम पर गोली चला दी. सौभाग्य से, किसी को कोई चोट नहीं आई."
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थॉमस को बलपूर्वक हिरासत में ले लिया लेकिन हाथापाई में रोशन फरार हो गया. आरोपी के पिता को थाने लाया गया है और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि रोशन की तलाश की जा रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











