
बेटे के सामने महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने फंदे से उतारा शव
AajTak
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस को सुसाइड की जानकारी मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव उतारा. इस दौरान मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और मां के प्रेमी ने मिलकर पिता को पीटा. इसके बाद फंदे पर लटका दिया. शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर शुरू की जांच.
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों फरार हो गए. इस घटना के बारे में महिला के 11 वर्षीय बेटे ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस का कहना है कि उन्हें सुसाइड की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर शव उतारा. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय प्रदीप अपने दो बच्चों के साथ लखनऊ के मोहनलालगंज के धनवारा गांव में रहता था.
प्रदीप की पत्नी ज्योति अपने प्रेमी योगेंद्र उर्फ रंगोली के साथ चली गई थी. बताया जा रहा है कि ज्योति का मुंहबोला मामा रंगोली है. ज्योति अपने साथ 13 साल की बेटी को भी ले गई थी.
मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात करीब 8 बजे उसकी मां और रंगोली घर आए थे. इसके बाद मां और रंगोली ने मिलकर पापा को बेरहमी से पीटा. रंगोली ने प्रदीप के बेटे को छत पर बने एक कमरे में कैद कर दिया और पिता को फांसी फंदे से लटका दिया. उसने जाते समय कमरा खोल दिया.
सुबह होने पर आस-पास के लोगों को दी घटना की जानकारी
मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि जब उसने ऊपर के कमरे से नीचे आकर देखा, तो उसके पापा फंदे से लटक रहे थे. इस दौरान उसने उन्हें कुर्सी दी, लेकिन कुर्सी गिर गई. वह रातभर पापा के शव के साथ ही कमरे में बैठा रहा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











