
बेटे के बर्थडे पर पिता का आखिरी गिफ्ट... मौत के बाद पहुंची डिलीवरी, आंसुओं और दर्द से दहला देगी सरप्राइज की ये कहानी
AajTak
16 सितंबर, जो कभी नवजोत सिंह के परिवार के लिए बेटे की मुस्कान और पिता के हाथों से कटे केक की मिठास का दिन होता था, इस बार गहरे दर्द का साया बन गया. सड़क हादसे ने पिता को छीन लिया. बेटे के जन्मदिन पर घर गिफ्ट तो पहुंचा, पर भेजने वाला नहीं. वही दिन, जब पिता बेटे को खुशी देते थे, अब बेटा पिता की अर्थी को कंधा दे रहा था.
वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के परिवार के लिए 16 सितंबर का दिन हमेशा यादगार माना जाता था. इस दिन उनका इकलौता बेटा जन्मा था. परिवार हर साल इस दिन को खास तरीके से मनाता था, पिता अपने हाथों से केक काटते, बेटे की मुस्कान में अपनी खुशियां ढूंढते. लेकिन इस साल यह दिन सिर्फ यादगार नहीं, बल्कि अनगिनत आंसुओं और दर्द का साक्षी बन गया.
क्योंकि बेटे का जन्मदिन आया, लेकिन पिता जिंदा नहीं थे. रविवार की दोपहर दिल्ली के धौला कुआं में हुई सड़क दुर्घटना में नवजोत सिंह की मौत हो चुकी थी. वही पिता, जिसने बेटे के लिए ऑनलाइन गिफ्ट पहले ही बुक कर रखा था, वह गिफ्ट आज घर आया. गिफ्ट को लेने वाले वहां मौजूद थे, लेकिन जिसने यह गिफ्ट भेजा था, वह अब इस दुनिया में नहीं था. खुशी के इस पल में छुपा था गहरा दर्द.
उसी जन्मदिन पर, पिता का अंतिम संस्कार बीरी वाला बाग शमशान घाट में हुआ. समय का चक्र देखिए जिस दिन हर साल पिता अपने हाथों से बेटे का केक कटवाते थे इस साल उसी दिन बेटा पिता की अर्थी को कंधा दे रहा था. पत्नी संदीप कौर, जिन्होंने अपने जीवनसाथी को अंतिम बार देखा, उन्हें रोते हुए देखकर कोई भी अपनी आंखों में आंसू रोक नहीं सका. बेटे ने पिता का केक देखा, लेकिन पिता का हाथ उसके सिर पर नहीं था. पिता ने जिन भावनाओं के साथ गिफ्ट भेजा, वही भावनाएँ बेटे के सामने अधूरी रह गईं.
कैसे हुआ था हादसा
बीते रविवार को हुए हादसे में नवजोत अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ बाइक पर सवार थे. लौटते समय उनकी बाइक दिल्ली की सड़क पर बीएमडब्ल्यू कार और बस की चपेट में आ गई. हादसे के बाद पुलिस ने 38 वर्षीय गगनप्रीत मक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में यह साफ हुआ कि वह नशे में नहीं थीं. CCTV फुटेज के मुताबिक कार पहले डिवाइडर से टकराई, पलटी और पास से गुजरती नवजोत की बाइक इसकी चपेट में आ गई.
दो दिन की न्यायिक हिरासत

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








