
'बेटे के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो एक षड्यंत्र का हिस्सा...', नरेंद्र सिंह तोमर ने दी सफाई
AajTak
नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज सोशल मीडिया पर एक कूट रचित वीडियो मेरे बेटे से संबंधित वायरल किया गया है. यह एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है जो चुनाव के समय विपक्ष के द्वारा जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. देवेंद्र तोमर के ऐसे दो वीडियो सामने आ चुके हैं. हाल ही में सामने आए वीडियो में देवेंद्र प्रताप कथित तौर पर 500 करोड़ रुपए की बात करते दिखाई दे रहे हैं. एक के बाद एक वीडियो सामने आते ही कांग्रेस ने अब केंद्रीय मंत्री को घेर लिया है.
इस मामले पर रिएक्ट करते हुए आज नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'आज सोशल मीडिया पर एक कूट रचित वीडियो मेरे बेटे से संबंधित वायरल किया गया है. यह एक सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा है जो चुनाव के समय विपक्ष के द्वारा जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. पूर्व में इस तरह के झूठे वीडियो के संबंध में मेरे पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने पुलिस जांच हेतु आवेदन भी किया था. मैं आज पुन: इस वीडियो की CFSL जांच हेतु एजेंसियों से मांग करता हूं, ताकि सत्य बाहर आ सके और षड्यंत्र उजागर हो सके.'
कांग्रेस ने इन वीडियोज को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले को लेकर लिखा, 'नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के करोड़ों का लेनदेन करते वायरल वीडियो मामले में नया खुलासा हुआ है. वीडियो कॉल पर मंत्री पुत्र से बात कर रहे शख्स ने नया वीडियो जारी कर पूरी बातचीत की पुष्टि की है. यह पूरा मामला 100 या 500 करोड़ का नहीं बल्कि 10000 करोड़ का होना बताया जा रहा है. नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे ने विदेश में गांजे की खेती के लिए 100 एकड़ जमीन भी खरीदी है.'
कांग्रेस ने लिखा, पूर्व में वायरल दोनों वीडियो बिल्कुल सही हैं. इस वीडियो से बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है.
शिवराज जी, अब तो ज़ुबान खोल दो…कुछ तो बोल दो ❓“बीजेपी मतलब भ्रष्टाचार”

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








