
बेटे का कत्ल, टिश्यू पेपर पर लिखी वजह और 642 पेज की चार्जशीट... AI एक्सपर्ट सूचना सेठ के बारे में सबसे बड़ा खुलासा
AajTak
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एथिक्स एक्सपर्ट, डेटा साइंटिस्ट और स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ 39 साल की सूचना सेठ की काली करतूतों का गोवा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. उसके खिलाफ पणजी के चिल्ड्रेंस कोर्ट में 642 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है.
सूचना सेठ और सूटकेस में बंद उसके चार साल के बेटे की लाश का सच सामने आने के बाद से ही दो सवाल लगातार गोवा पुलिस से पूछे जा रहे थे. पहला सवाल ये कि सूचना के बेटे की मौत कैसे हुई? और दूसरा सवाल ये कि एक मां ने अपने ही बेटे का कत्ल क्यों किया? तो कत्ल के करीब तीन महीने बाद आखिरकार गोवा पुलिस ने इन दोनों सवालों के जवाब दे दिए हैं. ये जवाब पूरे 642 पन्नों में दिए गए हैं. जी हां, गोवा पुलिस ने सूचना सेठ को अपने ही बेटे का कातिल करार देते हुए उसके खिलाफ चार्जशीट पणजी के चिल्ड्रेंस कोर्ट में दायर कर दी है.
इस चार्जशीट के मुताबिक सूचना सेठ ने 6 और 7 जनवरी की रात को नॉर्थ गोवा के कैंडोलिम इलाके में मौजूद होटल सोल बनयान ग्रैंडे के अपने कमरे में ही अपने बेटे की अपने ही हाथों से गला घोंट कर हत्या कर दी थी. उसने 6 जनवरी की रात को ही इस होटल में चेक इन किया था. बुकिंग 10 जनवरी तक की थी. लेकिन फिर 7 जनवरी की रात अचानक सूचना सेठ होटल छोड़ देती है. होटल से ही कैब बुला कर वो सड़क के रास्ते गोवा से बेंगलुरु के लिए निकल जाती है. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मौत गला घोंटने की वजह से हुई है.
सूचना सेठ के हाथ की लिखी एक पर्ची बनी सबसे अहम सबूत
पहले शक था कि शायद उसने अपने बेटे को कोई जहर दिया है. लेकिन गोवा स्टेट फॉरेंसिक साइंस लेबोरैटरी ने विसरा की जांच के बाद जो रिपोर्ट दी है, उसमें कहीं जहर का जिक्र नहीं है. मेडिकल रिपोर्ट के बाद ये साफ हो गया है कि सूचना सेठ के बेटे की मौत गला घोंटने की वजह से ही हुई है. पर सवाल ये है कि उसने चार साल के अपने मासूम बेटे का गला अपने ही हाथों से क्यों घोंटा? तो गोवा पुलिस की तरफ से दायर चार्जशीट ने इस सवाल का जवाब भी दे दिया है. इस जवाब के साथ गोवा पुलिस ने बाकायदा सूचना सेठ के हाथ की लिखी एक पर्ची भी बतौर सबूत चार्जशीट के साथ पेश की है.
गोवा पुलिस के मुताबिक हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट से ये साफ हो गया है कि ये पर्ची खुद सूचना सेठ ने लिखी है. पहले इस पर्ची का मजमून पढ़िए क्योंकि वजह इसी मजमून में छुपा है. पर्ची पर लिखा है, "मेरा बेटा अपने पापा के पास नहीं जाना चाहता. लेकिन मेरे एक्स हस्बेंड और फैमिली कोर्ट के जज मुझे ये धमकी दे रहे हैं कि यदि मैंने अपने चार साल के बेटे को उसके पापा के पास नहीं भेजा, तो वो मुझे जेल भेज देंगे. मेरे वकील के पास भी कोई ऐसा रास्ता नहीं है जो मेरे बेटे को सेफ रख सके. मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकती." एक नोट कत्ल की वजह को साबित करने के लिए सबसे अहम है.
बेटे को पति के पास न भेजना पड़े, इसलिए सुलाया मौत की नींद

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








