
'बेटी 5वीं में है, IAS बनाना है', पिता ने अफसर को भेजा मैसेज, हुआ वायरल
AajTak
गाइडेंस मांगते एक शख्स का पर्सनल मैसेज IAS ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर कर दिया. जिसपर लोग अपनी राय देने लग गए. इसमें कई IAS और IPS भी शामिल हैं.
एक शख्स ने IAS अफसर को पर्सनल मैसेज किया. जिसे उन्होंने ट्विटर पर शेयर कर दिया. जिसके बाद लोग शख्स को नसीहत देने लगे और ताने मारने लगे.
IAS ने ट्वीट कर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया. जिसमें एक बाप ने अपनी बच्ची को लेकर IAS से राय मांगी थी. मैसेज में लिखा था- 'गुड इवनिंग सर. मेरी बेटी 5वीं क्लास में है. मैं उसे IAS ऑफिसर बनाना चाहता हूं.'
'मैं उसके लिए स्टडी का एनवायरनमेंट कैसे बनाऊं इसे लेकर मुझे कृपया गाइड करें. उसे किताबें पसंद है. कृपया बुक्स को लेकर गाइड करें ताकि वह अपना ज्ञान बढ़ा सके. आपके गाइडेंस की आवश्यकता है.'
स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए IAS ने लिखा- मैं इस मैसेज का क्या रिप्लाई दूं? जिसके बाद लोग इसे लेकर अपनी अलग-अलग राय रखने लगे. कुछ लोग बच्ची को आजादी देने की मांग करते दिखे वहीं कुछ उन्हें ताने मारते दिखे.
पोस्ट को शेयर करते हुए महाराष्ट्र पुलिस के स्पेशल IG कृष्ण प्रकाश ने लिखा- अपने बच्चों को उनका बचपन जीने दें. अक्सर हम अपने बच्चों पर अपने सपने का बोझ डाल देते हैं. उन्हें अपना बचपन जीने दें, खुले आसमां में उड़ने दें...अभी से उनकी उड़ान मत तय कीजिये...
पोस्ट पर एक IAS राम प्रकाश ने लिखा- सर, कह दीजिए कि तब तक आईएएस सेवा रहेगा या नहीं, ये कहना ही मुश्किल है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











