
बेटी ने करवाया पिता का मर्डर, बॉयफ्रेंड को दी थी 50000 रुपये की सुपारी
AajTak
Kota में 25 जून को हुई सरकारी टीचर की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे टीचर की बेटी का हाथ है. उसने प्रेमी को 50 हजार की सुपारी देकर पिता की हत्या करवाई.
राजस्थान के कोटा में 25 जून को हुई सरकारी टीचर की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. टीचर राजेंद्र मीणा की हत्या बेटी शिवानी ने प्रेमी अतुल मीणा को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर करवाई. इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें शिवानी और अतुल समेत उसके तीन साथी विजय माली, ललित मीणा और विष्णु भील शामिल हैं.
कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के मुताबिक, मृतक राजेंद्र मीणा शराब पीने का आदी था और इसी नशे की लत के कारण उसने लाखों रुपए का कर्ज ले लिया था. कर्ज मांगने के लिए आए दिन लोग उसके घर पर आते रहते थे. राजेंद्र अपनी पहली पत्नी से भी बार-बार कर्जे के पैसे चुकाने के लिए कहता था. उसने एक मकान पहली पत्नी के नाम सुल्तानपुर में बना रखा था और कर्ज को चुकाने के लिए वह उस मकान को बेचने की फिराक में भी था. इसी कारण पति-पत्नी में कई बार अनबन भी हुई.
इसलिए परेशान थी बेटी
राजेंद्र की नशे की लत और लाखों के कर्ज से उसकी बेटी शिवानी भी काफी परेशान थी. जब मकान बेचने की बात का पता शिवानी को लगा तो उसे गुस्सा आ गया. उसने प्रेमी अतुल मीणा को पूरी बात बताई और पिता राजेंद्र की हत्या का प्लान बनाया.
50 हजार में मर्डर
राजेंद्र मीणा की हत्या की योजना को लेकर प्रेमी अतुल ने शिवानी से कहा, ''यह काम मैं अकेला नहीं कर सकता. इसके लिए पांच लड़कों को साथ में लाना पड़ेगा, जिसके लिए उनको पैसे भी देने पड़ेंगे.'' तब शिवानी ने 50 हजार की व्यवस्था की और अतुल को दिए.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








