
बेटी को सीने से लगाए अनुष्का, विराट संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, PHOTOS
AajTak
चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपनी जीत दर्ज करने के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीम मुंबई लौट गई है. सोमवार को RCB के कैप्टन विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए. एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है. सभी टीम मैदान पर अपना दमखम लगाने में जुटे हैं. चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपनी जीत दर्ज करने के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीम मुंबई लौट गई है. सोमवार को RCB के कैप्टन विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए. एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं. इस दौरान अनुष्का और विराट फेस शील्ड और मास्क लगाए दिखे. अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को बेबी कैरियर में अपन सीने से लगा रखा था. एक हाथ से अनुष्का अपनी बेटी को पकड़ी दिखीं तो उनके दूसरे हाथ में एक छोटा सा क्लोथ बैग था.
'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











