
बेटी को बचाने में मां हुई कुर्बान, 30 मिनट तक चला संघर्ष, महिला से पहले जंगली सुअर ने भी तोड़ा दम
AajTak
जंगली सुअर (wild boar) से अपनी बेटी की जान बचाने के लिए मां ने अपनी जान गंवा दी. इस जंग में मां अपनी बेटी को बचाने में सफल रही, लेकिन खुद कुर्बान हो गई. घायल बेटी मदद के लिए लोगों को बुलाने भागी. जब मददगार पहुंचे, तब तक हमलावर जानवर और महिला की मौत हो चुकी थी.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मौत से हारकर भी एक मां की ममता जीत गई. जंगली सुअर (wild boar) से अपनी बेटी की जान बचाने के लिए मां ने अपनी जान गंवा दी. इस जंग में मां अपनी बेटी को बचाने में सफल रही, लेकिन खुद कुर्बान हो गई. वहीं, मां ने सुअर (boar) को भी मार डाला. इस घटना में बच्ची घायल हो गई है.
घटना जिले के पसान वन परिक्षेत्र के तेलियामार गांव की है. रविवार को तेलियामार गांव की निवासी दुवशिया बाई (45 वर्ष) और उसकी 11 साल की बेटी रिंकी खेत में काम करने गए हुए थे. इस दौरान एक जंगली सुअर ने रिंकी पर हमला कर दिया. यह देखकर मां दुवशियाबाई अपनी जान जोखिम में डालकर जंगली सुअर से भिड़ गई.
महिला करीब आधे घंटे तक जंगली जानवर से लड़ती रही. इस जंग में मां ने लड़ते-लड़ते दम तोड़ दिया और जंगली सुअर को भी मार डाला. जानवर के हमले से मां ने अपनी जान की कुर्बानी देकर बच्ची को बचा ली.
इस बीच महिला की बेटी रिंकी शोर मचाते हुए गांव की ओर भागी. उससे जानकारी पाकर घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों को भीड़ लग गई. लेकिन तब तक दुवशिया बाई की मौत हो चुकी थी.
घटना की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई. वहीं, घायल बच्ची को इलाज के लिए पसान के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(रिपोर्ट: जीएल शुक्ला)

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










