
बेटी की फीस वापस मांगने गया था किसान, स्कूल संचालक और उसकी पत्नी ने पीट-पीटकर की हत्या
AajTak
महाराष्ट्र के परभणी से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक किसान को अपनी बेटी की स्कूल फीस और ट्रांसफर सर्टिफिकेट मांगना जानलेवा साबित हुआ. आरोप है कि स्कूल संचालक और उसकी पत्नी ने किसान के साथ इतनी मारपीट की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के परभणी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक किसान को अपनी बेटी की फीस वापसी और ट्रांसफर सर्टिफिकेट मांगना महंगा पड़ गया. स्कूल प्रशासन से बहस के बाद किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना परभणी जिले के पूरना तहसील के जीरो फाटा इलाके की है. यहां 42 वर्षीय किसान जगन्नाथ हेंगड़े अपनी बेटी की स्कूल फीस वापस लेने और ट्रांसफर सर्टिफिकेट की मांग को लेकर एक रेजिडेंशियल स्कूल पहुंचे थे. वहां उनकी मुलाकात स्कूल संचालक और उसकी पत्नी से हुई, जो एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी बताई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: तीन बच्चों की हत्या, ममता का खून और अब मौत की सजा... प्रेमी के लिए पागल 'मां' ऐसे बनी हैवान!
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हेंगड़े की स्कूल संचालक दंपती से फीस के बकाया भुगतान को लेकर तीखी बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि स्कूल संचालक और उसकी पत्नी ने मिलकर किसान की बुरी तरह पिटाई कर दी. मारपीट से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और हेंगड़े ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरी घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
पूरना पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी स्कूल संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक किसान बार-बार फीस वापसी की मांग कर रहा था, जिसे लेकर स्कूल प्रशासन नाराज था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










