
बेटी का बदला लेने के लिए जिंदा केकड़ा खा गया पिता, ऐसी हुई हालत!
AajTak
जिंदा केकड़ा खाना एक शख्स को भारी पड़ गया. उनकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा. दरअसल, शख्स को तीन पैरासिटिक इंफेक्शन्स हो गए थे, जो कि कच्चा मांस खाने से होता है. शख्स ने जब डॉक्टर को जिंदा केकड़ा खाने की वजह बताई तो वह हैरान रह गए.
बेटी को केकड़े ने काटा तो बदला लेने के लिए एक शख्स ने जिंदा केकड़े को ही खा लिया. बताया जा रहा है कि केकड़े को खाने की वजह से शख्स गंभीर रूप से बीमार हो गया है. उसे हॉस्पिटल के चक्कर काटने पड़े.
मामला चीन का है. South China Morning Post की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के पूर्वी तटीय प्रांत के रहने वाले 39 साल के लू ने जिंदा केकड़ा खा लिया था. डॉक्टरों ने बताया कि घटना के दो महीने बाद उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा.
लू के मेडिकल रिपोर्ट्स में उनकी छाती, पेट, लीवर और पाचन क्रिया में पैथोलॉजी बदलाव देखे गए थे. लेकिन तब इन बदलावों के पीछे के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका था. हांग्जो के Sir Run Run Shaw Hospital में डाइजेस्टिव सिस्टम डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ काओ कियान ने कहा- हम लोगों ने उनसे कई बार पूछा कि आपने कुछ अजीबोगरीब चीज तो नहीं खाई, जिससे एलर्जी हो सकती है. वह हर बार ना कहते रहे.
जब लू की पत्नी ने बताया कि उन्होंने कुछ स्पेशल खाया था, तब जाकर राज खुला. डॉ काओ ने बताया- मैंने उनसे पूछा ‘आपने जिंदा केकड़ा क्यों खाया?’ जवाब में उन्होंने कहा ‘मैं अपनी बेटी का बदला लेना चाहता था’.
डॉ काओ ने आगे बताया कि जब वे लोग एक छोटी सी नदी को पार कर रहे थे तभी शख्स की बेटी को केकड़े ने काट लिया था. इससे शख्स को गुस्सा आ गया. लू के ब्लड टेस्ट से पता चला कि उन्हें तीन पैरासिटिक इंफेक्शन्स हैं. यह कच्चा मांस खाने से होता है. हालांकि, शख्स की तबीयत में सुधार हो गया है. लेकिन डॉक्टरों ने लोगों को जिंदा केकड़ा खाने से मना किया है.
चीन में केकड़ा खाना बहुत कॉमन है. आमतौर पर लोग पकाकर केकड़े का डिश बनाते हैं. लेकिन पूर्वी चीन में लोग कच्चा या फिर मैरिनेटेड केकड़ा भी खाते हैं. पूर्वी चीन के लोग ‘drunken crabs’ नाम की एक डिश भी खाते हैं. इस डिश के लिए केकड़े को शराब के साथ मैरिनेट किया जाता हैं और मसाले के साथ खा लिया जाता हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








