
बेटी का किया था शारीरिक शोषण, दोषी पिता को 20 साल जेल की सजा
AajTak
हैदराबाद में बेटी का शारीरिक शोषण करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पिता को 20 साल जेल की सजा सुनाई. साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. पिता ने साल 2021 में 10 साल की बेटी से रेप की कोशिश की थी. आरोपी पति के खिलाफ पत्नी ने केस दर्ज कराया था.
हैदराबाद की अतिरिक्त मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश सह विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बेटी से रेप की कोशिश करने वाले पिता को 20 साल जेल की सजा सुनाई है. जज श्रीमती टी.अनीता ने दोषी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. वहीं, कोर्ट ने जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने पीड़िता को पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपये देने के भी आदेश दिए.
बेटी का किया शारीरिक शोषण
दरअसल, मामला साल 2021 का है. महिला ने हबीबनगर थाने में पति मोहम्मद अब्दुल हफीज के खिलाफ केस दर्ज कराया था. महिला ने पुलिस को बताया था कि उसकी शादी साल 2008 में अब्दुल हफीज से हुई थी. शादी के बाद उनको चार बेटे और दो बेटियां हुईं.
महिला के मुताबिक, पति को शराब की लत लग गई. उसने काम पर जाना छोड़ दिया और दिन भर शराब के नशे में घर पर ही पड़ा रहता था. इसके चलते मजबूरन वह भीख मांगकर अपने बच्चों का पालन करने लगी.
बहन और पड़ोसियों ने बच्ची को बचाया था: महिला
महिला ने पुलिस को बताया था कि 30 नवंबर 2021 को वह अपने दो बच्चों के साथ लेकर दोपहर 4 बजे के करीब घर से ताइबा होटल इलाके में भीख मांगने के लिए निकली थी. रात 11 बजे घर लौटी. तब इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली उसकी बहन ने उसे बताया कि रात साढ़े दस बजे वह मकान मालिक को किराया देने के लिए तीसरी मंजिल पर गई थी. तब उसे महिला की बेटी की आवाज सुनाई दी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









