
'बेटियां सुरक्षित नहीं, किस मुंह से करोगे महिलाओं का सामना?' स्टालिन पर बरसे विधायक नागेंद्रन
AajTak
तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य नैनार नागेंद्रन ने नमक्कल जिले में 7 साल की बच्ची के अपहरण और यौन उत्पीड़न की घटना पर सरकार से कड़े सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री तमिलनाडु की महिलाओं का सामना किस तरह करेंगे?
तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य नैनार नागेंद्रन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी दी है. नैनार नागेंद्रन ने कहा है कि तमिलनाडु के नमक्कल जिले के में एक मासूम 7 साल की बच्ची के अपहरण और यौन उत्पीड़न की घटना बेहद भयावह और दिल दहला देने वाली है. बच्ची का फिलहाल ईरोड सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जल्द ही शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो जाएगी. हम सब उसके साथ अटूट समर्थन में खड़े हैं.
नैनार नागेंद्रन ने कहा कि यह घटना तमिलनाडु की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है. व्यस्त सार्वजनिक क्षेत्र में घर के पास खेल रही बच्ची को अपराधी द्वारा अपहरण और उत्पीड़न करना शासन की विफलता को उजागर करता है.
नागेंद्रन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार पूरी तरह असफल रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री तमिलनाडु की महिलाओं का सामना किस तरह करेंगे?
उन्होंने कहा कि डीएमके के विनाशकारी प्रशासन के साथ, क्या बच्चियों की माताओं को भय और मानसिक पीड़ा से जीना ही "अच्छे शासन" की पहचान है? वह आगे कहते हैं कि क्या “Victorious Tamil Women” नामक विज्ञापन अभियानों से यौन शोषण का शिकार हुई बच्चियों के आंतरिक घावों को ढक दिया जा सकता है?
अगर श्री एम.के. स्टालिन एक राजनेता के रूप में नहीं बल्कि वास्तव में “एक पिता” की नजरिए ये से सोचें, तो क्या वह कभी “Dravidian Model” जैसी महिलाओं के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवस्था को माफ करेंगे?

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







