
बेटा मां-बाप से बात नहीं करता, तो जबरन जांच नहीं करा सकते, बॉम्बे HC से US दंपत्ति की याचिका खारिज
AajTak
अमेरिकी दंपति ने याचिका दायर कर कहा था कि उनके बेटे की मानसिक सेहत ठीक नहीं है. इसलिए उनके बेटे की मानसिक रोग विशेषज्ञों से जांच कराने का निर्देश दिया जाए. ताकि उसकी मानसिक स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके. यह याचिका भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 के तहत दायर की गई थी .
बॉम्बे हाई कोर्ट ने अमेरिकी दंपति की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराने का आदेश देने की अपील की थी. कोर्ट ने अफसोस जताते हुए कहा कि 25 साल का बेटा अगर अपने माता पिता से बात नहीं करता, तो हम इसके लिए बेटे को मानसिक सेहत की जांच कराने के लिए बाध्य नहीं कर सकते. हालांकि, कोर्ट ने बेटे के इस बर्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











