
बेटा चाहते थे ससुराल वाले, हो गईं दो बेटियां... 8 साल की प्रताड़ना से तंग बिजनौर की बेटी ने अमेरिका में किया सुसाइड
AajTak
यूपी के बिजनौर की बेटी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है. सुसाइड करने से मनदीप ने वीडियो रिकॉर्ड किया और पति के साथ ही ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. मनदीप कौर के ससुराल वाले बेटा चाह रहे थे लेकिन उसे दो बेटियां हो गईं. ससुराल वाले मनदीप को 8 साल से प्रताड़ित कर रहे थे.
अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला मनदीप कौर ने सुसाइड कर लिया. अमेरिका में आत्महत्या करने वाली मनदीप कौर के मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मनदीप कौर के परिजनों ने उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
मनदीप कौर की बहन कुलदीप कौर ने आरोप लगाया है कि पति और परिजन उससे एक बेटा चाहते थे. ससुराल के लोग दहेज में 50 लाख रुपये की मांग भी कर रहे थे और इसे लेकर मनदीप कौर के साथ मारपीट की जा रही थी. जब ऐसा नहीं हो पाया तो उन्होंने मेरी बहन को सुसाइड के लिए मजबूर किया.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कुलदीप कौर ने आरोप लगाया है कि शादी के ठीक बाद से ही मनदीप को प्रताड़ित किया जा रहा था. कुलदीप के मुताबिक मनदीप की शादी फरवरी 2015 में हुई थी. शादी के बाद ही ससुराल के लोग और मनदीप अमेरिका के न्यूयॉर्क चले गए और उसने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.
बताया जाता है कि मनदीप कौर को दो बेटियां हैं. ससुराल के लोग बेटा चाह रहे थे लेकिन दो बेटियां हो गईं. दहेज में 50 लाख रुपये नहीं मिल पाने और दो बेटियां हो जाने के बाद मनदीप को उसका पति और पति के परिजन और भी प्रताड़ित करने लगे.
सुसाइड से पहले मनदीप ने वीडियो में बयां किया दर्द
मनदीप कौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले वीडियो जारी कर अपना दर्द बयां किया. वीडियो में मनदीप ने कहा, "उन्होंने मुझे मरने के लिए मजबूर किया". कथित तौर पर सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में मनदीप ने कहा कि मेरी मौत के लिए मेरे पति और मेरी ससुराल के लोग जिम्मेदार हैं. उन्होंने मुझे जीने नहीं दिया. वह पिछले 8 साल से मेरे साथ मारपीट कर रहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











