
बेगूसराय: मोबाइल चोर को चलती ट्रेन के बाहर लटकाया, आरोपी हाथ नहीं छोड़ने की करता रहा मिन्नतें
AajTak
बेगूसराय में मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने एक आरोपी को चलती ट्रेन के बाहर खिड़की से लटका दिया. इस दौरान आरोपी युवक लोगों से हाथ नहीं छोड़ने की मिन्नतें करता रहा. इसका वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बिहार के बेगूसराय में मंगलवार शाम को हुई गोलीबारी के मामले में 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. इसी वजह से बिहार का ये शहर अभी सुर्खियों में है. इस बीच बेगूसराय का ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इसल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति ट्रेन के बाहर खिड़की से लटका हुआ है. वह अंदर बैठे लोगों से हाथ नहीं छोड़ने की गुहार लगा रहा है. ट्रेन से लटका शख्स स्थानीय भाषा में कह रहा है कि मुझे मत छोड़ना, वरना मैं मर जाऊंगा.
घटना सोनपुर-कटिहार रेल खंड के साहेबपुर कमाल स्टेशन की है. यहां दो चोर सत्यम कुमार नाम के रेल यात्री का मोबाइल चुरा कर भाग रहे थे. एक चोर तो फरार होने में सफल रहा.
मगर, दूसरे चोर को यात्रियों ने ट्रेन की खिड़की से पकड़ लिया. इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी. बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति को कई किलोमीटर दूर तक यूं ही खिड़की से लटकाए रखा गया.
यहां देखिए वीडियो
वीडियो में ट्रेन से लटका हुआ शख्स स्थानीय भाषा में कह रहा है, 'हाथ मत छोड़ना भैय्या, हाथ टूट जाएगा. हाथ मत छोड़ना नहीं तो मर जाऊंगा.'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








