
बेकाबू कोरोना के बीच देश छोड़ रहे भारतीय, 10 गुना किराया देकर जा रहे दुबई
AajTak
यूएई के लिए फ्लाइट के दामों में जबरदस्त उछाल देखा गया है. इतना ही नहीं प्राइवेट जेट्स की मांग भी इन दिनों बढ़ गई है. यूएई को जाने वाली फ्लाइट्स बंद होने से पहले लोग भारी तदाद में यहां पहुंचने की जुगत में लगे हुए हैं.
देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच अमीर भारतीय देश छोड़कर यूएई जाने लगे हैं. इस बीच यूएई के लिए टिकट के दामों में जबरदस्त उछाल देखा गया है. इतना ही नहीं प्राइवेट जेट्स की मांग भी इन दिनों बढ़ गई है. यूएई को जाने वाली फ्लाइट्स बंद होने से पहले लोग भारी तदाद में यहां पहुंचने की जुगत में लगे हुए हैं. भारत में कोरोना के रिकॉर्ड मामले देखे जा रहे हैं. अस्पातलों में भी हालात बदतर हैं.ऐसे में यूएई ने रविवार से भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूएई से भारत के बीच एयररूट व्यस्ततम रूट्स में से एक है. फ्लाइट टिकट के दाम की तुलना करने वाली वेबसाइट्स के मुताबिक मुंबई से दुबई जाने वाली कमर्शियल फ्लाइट के टिकट के दाम 80 हजार रुपये तक हो गए हैं. यह सामान्य दाम से 10 गुना ज्यादा हैं. दिल्ली से दुबई जाने वाली फ्लाइट्स के टिकट के दाम पचास हजार से ज्यादा हो गए हैं जोकि सामान्य दिनों की कीमत से पांच गुना ज्यादा हैं. हालांकि प्रतिबंध के ऐलान के बाद से रविवार से किसी भी फ्लाइट का टिकट उपलब्ध नहीं है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









