
बेकरी में डबल मर्डर से सनसनी, कर्मचारी ने ही अपने दो साथियों को उतारा मौत के घाट
AajTak
असम के नगांव में एक बेकरी में हुए डबल मर्डर से इलाके में सनसनी मच गई. दो लोगों की हत्या में बेकरी के ही एक अन्य कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि दो लोगों की हत्या क्यों की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक काम खत्म करने के बाद कर्मचारी बेकरी में रहते थे.
असम के नगांव जिले में रविवार को एक बेकरी में दो कर्मचारियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या की इस वारदात में उसी बेकरी के एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक नगांव के अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) जयंत बरुआ ने बताया कि यह घटना नगांव शहर के मुल्लापट्टी इलाके में स्थित बेकरी में हुई. मृतकों की पहचान उत्तम दास और अभिजीत साहा के रूप में हुई है.
बरुआ ने कहा, 'हमने बेकरी के ही एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जो इस दोहरे हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध है. फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद इसका खुलासा होगा.'
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर ऐसा लग रहबा है कि मृतकों के सिर पर किसी भारी वस्तु से बार-बार वार किया गया, जिससे उनकी मौत हुई. घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, बेकरी के कर्मचारी रात में वहीं रुकते थे. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है.
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने इस क्रूर कृत्य की निंदा की है और जल्द से जल्द न्याय की मांग की है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









