
बेउर जेल में भिड़े बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक, जेलकर्मियों को भी पीटा
AajTak
पटना की बेउर जेल में बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक भिड़ गए. इस दौरान जमकर हाथापाई हुई. आरोप है कि इस दौरान जब जेलकर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी पीट दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
Bihar News: पटना के बेउर जेल में बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक भिड़ गए. जब अनंत सिंह के समर्थकों के बीच हाथापाई हो रही थी, तो तुरंत जेल कर्मी मौके पर पहुंचे. आरोप है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने जेल कर्मियों की भी पिटाई की. इस घटना में 2-3 जेल कर्मियों को चोटें आईं हैं. बता दें कि बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में ही बंद है.
जानकारी के अनुसार बिहार के बेउर सेंट्रल जेल में उस समय घमासान मच गया, जब जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह के समर्थक जेल में भिड़ गए. जब हाथापाई होते देखी तो जेल में तैनात जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाने की कोशिश की. इस दौरान अनंत सिंह के समर्थकों ने जेलकर्मियों को भी पीट दिया. इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.
मोकामा में छोटे सरकार के नाम से है अनंत सिंह की पहचान
बता दें कि बिहार के मोकामा में अनंत सिंह को 'छोटे सरकार' और 'मोकामा के डॉन' के नाम से जाना जाता है. अनंत सिंह पर सैकड़ों आपराधिक केस हैं. अनंत के घर से AK-47 और बम तक बरामद हो चुके हैं. उस AK-47 केस में एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल जेल की सजा सुनाई है.
अनंत सिंह के बड़े भाई भी थे बाहुबली नेता
अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह भी बिहार के बाहुबली नेता थे. वह पूर्व सीएम और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सरकार में मंत्री भी थे. अनंत सिंह को दिलीप ने ही राजनीति के गुर सिखाए थे. कांग्रेस विधायक रहे श्याम सुंदर धीरज के लिए बूथ कब्जाने वाले दिलीप उन्हीं को मात देकर जनता दल के टिकट पर विधायक (1990-2000) बने थे. नेता बनने के बाद दिलीप ने अपना दबदबा कायम करने के लिए अपने भाई अनंत को जिम्मेदारी सौंपी थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











