
बेअंत सिंह के हत्यारे की दया याचिका 12 साल में राष्ट्रपति तक नहीं पहुंची
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय से अपील की है कि वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर दो हफ्ते के अंदर फैसला लें. अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर फैसला नहीं लिया जाता है तो वह राजोआना की दया याचिका पर स्वयं विचार करेगी.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की फांसी को उम्रकैद में बदलने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 25 नवंबर को सुनवाई करेगा. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 2012 में राजोआना की ओर से राष्ट्रपति के पास दया याचिका दाखिल की गई थी.
याचिका सोमवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के सचिव से दो हफ्ते में राजोआना की दया याचिका पर विचार करने को कहा था। लेकिन दोपहर होते होते सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को राजोआना की फाइल की स्थिति की जानकारी दी.
सोमवार दोपहर जस्टिस भूषण आर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ के सामने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले का उल्लेख करते हुए अनुरोध किया कि इस पर शुक्रवार को सुनवाई की जाए. सुबह के सत्र में अपनी अनुपस्थिति के लिए माफी मांगते हुए मेहता ने कहा कि राजोआना की दया याचिका की फ़ाइल अब तक गृह मंत्रालय के पास ही है. यानी राष्ट्रपति के पास पहुंची ही नहीं है.
ये मुद्दा "संवेदनशील" है इसलिए पीठ से गुजारिश है कि वो अपने आदेश पर हस्ताक्षर न करें. साथ ही इसे वेबसाइट पर अपलोड भी न किया जाए. उन्होंने कहा कि वो सरकार से निर्देश लेकर आएंगे और सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखेंगे.
सुबह सुप्रीम कोर्ट ने सुबह कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर फैसला नहीं लिया जाता है तो वह राजोआना की दया याचिका पर स्वयं विचार करेगी. अदालत ने कहा, 'हम स्पष्ट करते हैं कि यदि कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो हम याचिकाकर्ता द्वारा मांगी गई अंतरिम राहत पर विचार करेंगे.
25 नवंबर को होगी सुनवाई

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










