
बेंगलुरू में मंदिर के कर्मचारी ने महिला को पीटा और बाहर घसीटा, Video सामने आने के बाद केस दर्ज
AajTak
महिला दावा कर रही थी कि वह भगवान वेंकटेश्वर की पत्नी है. वह मूर्ति के बगल में बैठना चाहती थी. पुजारी ने उसे वहां जब नहीं बैठने दिया, तो उसने पुजारियों पर थूक दिया. इसके बाद कर्मचारी ने उसकी पिटाई करते हुए मंदिर से बाहर खदेड़ दिया था. इस मामले में महिला ने पुलिस में केस दर्ज कराया है.
बेंगलुरु में एक मंदिर का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक कर्मचारी को एक महिला को पीटता हुआ और फिर उसे मंदिर से बाहर खींचते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि घटना 21 दिसंबर को हुई थी.
हालांकि, महिला ने पांच जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. महिला ने कहा कि उसके साथ मंदिर में मारपीट की गई और उसे घसीट कर मंदिर से बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323, 324, 504, 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की.
भगवान वेंकटेश्वर की पत्नी होने का किया दावा
प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि महिला दावा कर रही थी कि वह भगवान वेंकटेश्वर की पत्नी है. वह मूर्ति के बगल में बैठना चाहती थी. मगर, पुजारी ने उसे वहां बैठने की अनुमति नहीं दी. उन्होंने महिला को मंदिर से बाहर जाने को कहा, तो महिला ने पुजारी पर थूक दिया.
स्थानीय लोगों का दावा- मानसिक विक्षिप्त है महिला
इसके बाद मंदिर के कर्मचारी ने उस महिला की पिटाई की और उसे मंदिर से बाहर घसीट कर बाहर कर दिया. स्थानीय लोगों का दावा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है. बहरहाल, फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









