
बेंगलुरु में Techie की दर्दनाक मौत, गड्ढे से बचने के चक्कर में सड़क पर गिरी... अचानक आए कैंटर ने कुचला
AajTak
बेंगलुरु में बीच सड़क गड्ढे से बचने के चक्कर में एक सड़क हादसा हो गया. जिससे 26 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ (Techie) की मौत हो गई. बताया जाता है कि गड्ढे से बचने के चक्कर में जब तकनीकी विशेषज्ञ सड़क पर गिरी, तभी कैंटर ट्रक ने कुचल दिया.
बेंगलुरु ग्रामीण जिले के मदनायकनहल्ली-हुस्कुर रोड स्थित एपीएमसी के पास शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक हादसा हो गया. यहां गड्ढे से बचने की कोशिश में एक तकनीकी विशेषज्ञ (Techie) कैंटर ट्रक के नीचे गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब हुआ जब प्रियंका अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थीं. रास्ते में निर्माण कार्य के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण उनके भाई ने गड्ढे से बचने की कोशिश की, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया.
यह भी पढ़ें: आगरा में हादसा: तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बैठे लोगों को रौंदा, 5 की मौत और 2 घायल
फिलहाल हादसे के बाद मदनायकनहल्ली पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मामला दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नेलमंगला सरकारी अस्पताल भेज दिया है.
गिरने के बाद चढ़ गया कैंटर ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रियंका का भाई बाइक चला रहा था जबकि वह पीछे बैठी थी. उसने हेलमेट पहना हुआ था. घर से निकलने और अपने गंतव्य की ओर जाने के तुरंत बाद उसने सड़क के एक खराब हिस्से से बचने की कोशिश की. जिससे दोनों बाइक से गिर गए. बाइक चला रहा प्रियंका भाई तो बच गया. लेकिन वह नहीं बच सकी और एक कैंटर ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









