
बेंगलुरु में 9वीं के छात्र प्रीतम की रहस्यमयी मौत का मामला उलझा, कंक्रीट चेंबर के अधूरे निर्माण पर उठे सवाल!
AajTak
बेंगलुरु के कनकपुरा रोड पर 9वीं के छात्र प्रीतम की संदिग्ध मौत को लेकर लोगों का गुस्सा कायम है. BWSSB पाइपलाइन काम में लापरवाही का आरोप लगा है. वहीं कंक्रीट चेंबर से छात्र की लाश बरामद हुई है. इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. जांच जारी है.
Bengaluru Missing Boy Found Dead: बेंगलुरु के कनकपुरा रोड इलाके में रहने वाला 9वीं कक्षा का छात्र प्रीतम चार दिन पहले अचानक लापता हो गया था. 29 जनवरी से ही परिवार उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा था. हर गली, हर मोड़ पर माता-पिता को उम्मीद थी कि बेटा मिल जाएगा. पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी. समय बीतता गया, लेकिन प्रीतम का कोई सुराग नहीं मिला. किसी ने सोचा भी नहीं था कि उनकी तलाश का अंत बेहद दर्दनाक होगा.
बदबू ने खोला मौत का राज तीन दिन बाद कनकपुरा रोड पर चल रहे BWSSB पाइपलाइन वर्क साइट से तेज दुर्गंध आने लगी. आसपास के लोगों ने जब बदबू पर ध्यान दिया तो शक गहराया. सूचना मिलते ही प्रीतम के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई. पुलिस ने जांच के बाद कंक्रीट चेंबर को खुलवाया. अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया. चेंबर के भीतर प्रीतम की लाश पड़ी थी. परिवार की उम्मीदें उसी पल टूट गईं.
कंक्रीट चेंबर में गिरने की आशंका पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि प्रीतम BWSSB के पाइपलाइन काम के दौरान बने कंक्रीट चेंबर में गिर गया था. बताया जा रहा है कि यह चेंबर खुला हुआ था और किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. मासूम छात्र को खतरे का अंदाजा भी नहीं रहा होगा. हादसे के बाद कोई मदद न मिलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह सवाल अब उठने लगे हैं कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं हुआ.
लापरवाही के आरोप परिवार ने BWSSB के काम में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पहले से दर्ज गुमशुदगी की FIR के आधार पर अब लापरवाही का मामला भी जोड़ा गया है. काग्गलिपुरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है. परिजनों का कहना है कि अगर चेंबर को ढंका गया होता तो यह हादसा टल सकता था. स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गुस्सा है.
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाईबेंगलुरु रूरल एसपी ने मामले पर बयान देते हुए कहा कि परिवार की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है. BWSSB की कथित लापरवाही की जांच की जा रही है. उन्होंने साफ किया कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है. यह हादसा सिस्टम की बड़ी चूक की ओर इशारा करता है. अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












