
बेंगलुरु में मेड ने पालतू डॉगी को लिफ्ट में पटककर मार डाला, CCTV में कैद हुई बेरहमी, मौके से फरार
AajTak
बेंगलुरु के बगलुरु इलाके से जानवरों पर क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक घरेलू नौकरानी पर आरोप है कि उसने गूफी नाम के पालतू डॉगी को लिफ्ट में पटककर मार डाला. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आरोपी महिला पुष्पलता फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
बेंगलुरु से जानवरों के प्रति क्रूरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बगलुरु इलाके में एक घरेलू काम करने वाली महिला ने एक पालतू कुत्ते को मार डाला. ये घटना 31 अक्टूबर को एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में हुई, जिसे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया गया.
वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी महिला, जिसकी पहचान पुष्पलता के रूप में हुई है, लिफ्ट के अंदर कुत्ते को जोर से फेंकती है और उसके साथ बेरहमी से मारपीट करती है. कुत्ते की मालकिन राशी पूजारी ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस के मुताबिक पुष्पलता पिछले डेढ़ महीने से इस परिवार के साथ काम कर रही थी लेकिन घटना के बाद से फरार है.
पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है. इस धारा के तहत जानवरों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाना या उनकी हत्या करना एक आपराधिक अपराध है, जिसकी सजा पांच साल तक की जेल और जुर्माना हो सकती है. ये अपराध बिना वारंट गिरफ्तारी योग्य माना गया है.
यहां देखें घटना का पूरा CCTV फुटेज
पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. इसी साल जून महीने में भी महादेवपुरा इलाके में एक महिला ने अपने लैब्राडोर कुत्ते की हत्या कर दी थी और उसका शव कई दिनों तक फ्लैट में छिपाकर रखा था. बताया गया कि यह घटना काला जादू से जुड़ी हो सकती है.
उस मामले में आरोपी त्रिपर्णा पाइक जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. उसके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले में आरोपी मेड को पुलिस तलाश कर रही है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद से हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










